फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : सुरेंद्र नगर में बाइकर्स ने की मारपीट, ताबड़तोड़ फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
क्वार्सी थाना क्षेत्र के सुरेन्द्र नगर में शनिवार को बाइकर्स ने कबाड़ी की दुकान पर धावा बोलकर कबाड़ी के साथ जमकर मारपीट की और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। वारदात को अंजाम देने के पश्चात बदमाश तमंचा लहराते हुए फरार हो गये। पुलिस घटना स्थल के पास लगे सीसी कैमरो के माध्यम से बदमाशों को पकडऩे के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन

गांधीपार्क थाना क्षेत्र निवासी सुलेमान की सुरेन्द्र नगर पाली की टंकी के पास कबाड़ी की दुकान है। रोजाना की तरह शनिवार की शाम वह दुकान पर बैठे थे। आरोप है कि तभी दो बाइकों पर सवार चार हमलावर आ धमके। बाइक सवारों ने आते ही सुलेमान पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस दौरान चार-पांच राउंड फायर किये गये। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग जमा होने लगे। इस बीच सुलेमान हमलावरों को पकडऩे दौड़ा तो एक हमलावर ने कांच की बोतल उठाकर सुलेमान के सिर में मार दी। इसके बाद वे धमकी देते हुए भाग गए। गनीमत रही कि गोली किसी को लगी नहीं। इंस्पेक्टर क्वारसी छोटेलाल ने स्वीकार किया कि दुकानदार पर बाइक सवारों ने फायरिंग की है। मामला रंजिश का लग रहा है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें