फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : कार की टक्कर से बाइक सवार हेड कांस्टेबल की मौत

विज्ञापन
हेड कांस्टेबल अशोक चंद यादव का फाइल फोटो। - फोटो : KHAR
विज्ञापन
शुक्रवार की देर रात गांव सुजानपुर के समीप तेज रफ्तार कार ने सोफा चौकी के लैपर्ड में तैनात दो सिपाहियों को टक्कर मार दी। हादसे में हेड कांस्टेबल की मौत हो गई है, जबकि साथ मौजूद दूसरा सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को अलीगढ़ शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मूलरूप से एटा जनपद के थाना जैथरा के गांव नगला अहरान निवासी हेड कांस्टेबल अशोक चंद्र यादव पुत्र कृपाल सिंह और आगरा जनपद के थाना खेड़ागढ़ के गांव गढ़ी भोहरा निवासी सिपाही लोकेंद्र पुत्र विजेेंद्र सिंह सौफा पुलिस चौकी में लैपर्ड में तैनात थे।
शुक्रवार की रात करीब 12 बजे दोनों बाइक से अलीगढ़-टप्पल रोड पर गश्त पर निकले थे। सुजानपुर गांव के पास तेज रफ्तार कार पीछे से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में हेड कांस्टेबल अशोक चंद यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लोकेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

पीछे से आए एक राहगीर ने गौमत चौराहे पर पीआरवी 0735 के कर्मियों को हादसे की खबर दी, जिस पर पुलिस कर्मियों ने पीछा कर कार चालक को हिरासत में ले लिया है। हादसे की सूचना पर सोफा चौकी से पुलिस कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों पुलिस कर्मियों वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टर ने अशोक चंद्र यादव को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल लोकेंद्र सिंह का अलीगढ़ शहर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
अशोक चंद्र यादव 1997 में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। उनकी मौत की खबर पाकर पहुंचे परिवार वालों का रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने उनके शव का पोस्टमार्टम कराया है। वह अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र व एक पुत्री को बिलखता हुआ छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें