फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : अस्तित्व बैंड की धुनों पर जमकर थिरके दर्शक

विज्ञापन
कोहिनूर मंच पर अस्तित्व बैंड द्वारा प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के कोहिनूर मंच पर मंगलवार को अस्तित्व बैंड की रॉक नाइट ने रॉक म्यूजिक के शौकीनों को झूमने व नाचने पर मजबूर कर दिया। बैंड के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप वर्मा, एसडीएम इगलास अनिल कुमार कटिहार, भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, भाजयुमो जिला अध्यक्ष धर्मवीर लोधी, भाजपा नेता प्रमेंद्र पाल सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
इसके बाद अस्तित्व बैंड के कलाकारों में सबसे पहले गायक सलमान ने हर किसी को नहीं मिलता यहां प्यार जिंदगी में... गाया। इसके बाद गायक जमान ने गिटार और सुरों की जुगलबंदी दिखाते हुए मैं जट यमला पगला..., इलाही मेरा जी आए... जैसे एक से बढ़कर एक गाने गाकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। श्रोताओं ने बैंड के कलाकारों से अपनी पसंद के गाने भी फरमाइश के साथ सुने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें