फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : अतरौली के एल-1 हास्पिटल को वातानुकूलित बनाने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस को समर्पित अतरौली के एल-1 हास्पिटल को वातानुकूलित बनाने का प्रयास किया जा रहा है। वर्तमान समय में जिला जेल के पांच मरीज रह गए हैं, जिन्हें टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद वापस जेल में भेज दिया जाएगा। आज 16 संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए।
विज्ञापन

अतरौली सीएचसी के अधीक्षक डॉ. कुलदीप राजपुरी ने बताया कि शुक्रवार को 16 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। जिला जेल के पांच मरीज रह गए हैं, जो रिपोर्ट आने के बाद वापस जेल चले जाएंगे। उन्होंने बताया कि उसके बाद हास्पिटल पूरी तरह खाली हो जाएगा। हास्पिटल को सैनिटाइज कर कुछ निर्माण कार्य कराना है। सेंट्रलाइज एसी लगाने का प्रयास किया जा रहा है। सभी मरीजों के लिए आरओ का भी इंतजाम किया जा रहा है। यहां के एल-1 हास्पिटल में इमरजेंसी से लेकर अन्य तमाम तरह की सुविधाएं हैं।
विज्ञापन

26 मरीज लौटे घर
अतरौली स्थित एल-1 हास्पिटल से 16 तथा पंडित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय से पिछले 24 घंटे में 10 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें