फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Election Result : पहली बार शहर विधानसभा सीट पर महिला विधायक

विज्ञापन
मुक्ता राजा और पूर्व विधायक संजीव राजा को गले लगाकर जीत की बधाई देते सांसद सतीश गौतम। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
आजादी के बाद पहली बार शहर विधान सभा क्षेत्र से किसी महिला का निर्वाचन हुआ है। भाजपा विधायक संजीव राजा की पत्नी व प्रत्याशी मुक्ता राजा ने सपा नेता एवं उद्योगपति जफर आलम को पराजित कर यह गौरव हासिल किया है।
विज्ञापन

पूरे देश में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2022 में अलीगढ़ शहर विधान सभा क्षेत्र में नया कीर्तिमान बना है। पहली बार यहां से किसी महिला का निर्वाचन हुआ है। भाजपा प्रत्याशी मुक्ता राजा यहां से निर्वाचित हुई है। उन्होंने पूर्व विधायक एवं उद्योगपति जफर आलम को 12499 मतों से पराजित कर यह उपलब्धि हासिल की है। करीब दो दशक पुराने मारपीट के एक मामले में विधायक संजीव राजा को न्यायालय द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद भाजपा द्वारा मुक्ता राजा को प्रत्याशी बनाया गया था। मुक्ता राजा कहती हैं कि यह सब जनता का प्यार और शीर्ष नेतृत्व के आशीर्वाद का परिणाम है। विधायक संजीव राजा कहते हैं कि यह गर्व की बात है। देशवासी अमृत महोत्सव मना रहे हैं। शहर में अभी महिला दिवस की धूम है। इस जीत से महिलाओं के बीच एक मजबूत संदेश गया है।
जिले को छठवीं महिला विधायक मिलीं मुक्ता राजा
जिले के सियासी इतिहास पर गौर करें तो सबसे पहले जिले में इगलास सीट से चौ.चरण सिंह की पत्नी गायत्री देवी विधायक निर्वाचित हुईं। दूसरी बार उनकी बेटी डॉ. ज्ञानवती भी इस सीट से विधायक बनीं। इसके बाद ज्ञानवती खैर से भी निर्वाचित हुईं। तीसरी विधायक के रूप में पूर्व विधायक मलखान सिंह की पत्नी विमलेश सिंह इगलास से निर्वाचित हुईं। कोल से रामसखी कठेरिया विधायक चुनी गईं। इसी तरह अतरौली से राजवीर सिंह राजू भैया की पत्नी प्रेमलता वर्मा दो बार विधायक रह चुकी हैं। अब छठवीं महिला विधायक के रूप में मुक्ता राजा शहर सीट से निर्वाचित हुई हैं।

मुक्ता राजा।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें