एएमयू में अपनी मांगों को लेकर हंगामा करते छात्र। विज्ञप्ति
- फोटो : CITY OFFICE
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में डायनिंग हॉल में कूलर, इफ्तार व सहरी में सही व्यवस्था न होने पर छात्रों ने कई घंटे हंगामा किया। साथ ही छात्रों ने प्रोवोस्ट का घेराव भी किया। देर रात डायनिंग हॉल में बदइंतजामी को लेकर छात्र एकत्र हो गए।
धीरे-धीरे इनकी तादाद तीन सौ ज्यादा हो गई। इसके बाद इन छात्रों ने प्रोवोस्ट, वार्डन का घेराव कर लिया। इसकी जानकारी लगते ही प्रॉक्टोरियल टीम मौके पर पहुंच गई। छात्रों ने नारेबाजी शुरू कर दी। छात्रों का कहना था कि डायनिंग हॉल में कूलर लगाया जाए। सहरी व इफ्तार में बेहतर इंतजाम हो।
रीडिंग रूम 24 घंटे तक खोला जाए। इसके अलावा खेल मैदान में फ्लड लाइट लगवाई जाए, जिससे वह खेलकूद सकें। मौके पर इलेक्ट्रिकल के मेंबर इंचार्ज से छात्रों को आश्वासन दिलाया गया, जो सुविधाएं मिल रही हैं, उससे और बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। कूलर व फ्लड लाइट लगवाने का इंतजाम जल्द होगा। इसके बाद छात्र अपने-अपने रूम में चले गए।