फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : एएमयू के प्रो. जितेंद्र की गिरफ्तारी के लिए हंगामा

विज्ञापन
एएमयू शिक्षक के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर थाना सिविल लाइन में सीओ स्वेताभ पांडेय को ज्ञापन - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने थाना सिविल लाइन में प्रदर्शन कर एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज के प्रो. जितेंद्र की गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान भाजयुमो नेताओं ने थाने में हंगामा किया। पुलिस अधिकारियों से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज के फोरेंसिक मेडिसिन विभाग में हिंदू देवी-देवताओं को लेकर विवादित पाठ पढ़ाने का आरोप डॉ. जितेंद्र पर है। इस मामले में थाना सिविल लाइन में एफआईआर दर्ज है। आरोपी प्रोफेसर की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित भाजयुमो कार्यकर्ता मंगलवार को महानगर अध्यक्ष अमन गुप्ता के नेतृत्व में थाना सिविल लाइन पहुंचे और नारेबाजी करने लगे।
पुलिसकर्मियों ने भीड़ को थाना परिसर में प्रवेश करने से रोकने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए। भाजयुमो कार्यकर्ता जबरन परिसर में प्रवेश कर जमीन पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। इस क्रम में पुलिस अधिकारियों से भाजयुमो नेताओं की नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

करीब एक घंटे तक भाजयुमो कार्यकर्ता थाने में नारेबाजी करते रहे। उसके बाद अधिकारियों को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। महानगर अध्यक्ष अमन गुप्ता ने बताया कि सीओ ने प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर पीयूष सिंघल, विक्रम राठौर, मीनेष भारद्वाज, प्रतीक शर्मा, अमित गोस्वामी, धर्मेंद्र गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें