फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : एएमयू : 87 फीसदी छात्रों ने दी कक्षा नौ की प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
एएमयू गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 9 की प्रवेश परीक्षा छूटने के बाद बाहर लगी भीड़। संवा - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के कक्षा 9 की प्रवेश परीक्षा में 87.90 फीसदी छात्र-छात्राएं शामिल हुए। एएमयू परिसर में बने 22 केंद्रों पर परीक्षा हुई। रविवार सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा हुई। पंजीकृत 12,306 में से 10,817 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी, जबकि 1,489 गैरहाजिर रहे। देश भर से छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होने आए थे।
विज्ञापन

परीक्षा छूटने के बाद मैरिस रोड पर अब्दुल्ला कॉलेज के सामने जाम लग गया। इससे कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। उधर, एएमयू परिसर में सामाजिक संस्थाओं ने परीक्षार्थियों और उनके साथ आए अभिभावकों के लिए पानी, बिस्किट का इंतजाम किया था।
इन केंद्रों पर हुई परीक्षा
वीमेंस कॉलेज, फैकल्टी ऑफ आर्ट्स, इंजीनियरिंग कॉलेज, यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक, एसटीएस स्कूल, आरएमपीएस एएमयू सिटी स्कूल, एएमयू गर्ल्स स्कूल, सैयद हामिद सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सिविल इंजीनियरिंग विभाग, गणित विभाग, वाणिज्य विभाग, भौतिक विभाग, सीनियर सेकेंडरी स्कूल गर्ल्स, भूगोल विभाग, भूगर्भ विज्ञान विभाग, जंतु विज्ञान विभाग, वनस्पति विज्ञान विभाग, एएमयू एबीके हाई स्कूल (नए भवन और पुराने भवन), सांख्यिकी विभाग, एएमयू एबीके हाई स्कूल (ब्वायज), वीमेंस पॉलिटेक्निक।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैसे तो पेपर अच्छा हो गया है, लेकिन सामान्य ज्ञान के सवाल को हल करने में थोड़ी दिक्कत आई थी। - सामिया, मुरादाबाद
--
मैंने अपने हिसाब से अच्छा करने की कोशिश की है। अब नतीजे बताएंगे कि मेहनत कामयाब रही या नाकाम। - जोहा, रामपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें