फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : अलीगढ़ की महिला की पुणे में मौत, पति पर हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के सुरेंद्र नगर इलाके की महिला की महाराष्ट्र के पुणे हिंजेवाड़ी में मौत के मामले में उसके पति पर पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगा है। पति भी अलीगढ़ का ही मूल निवासी है, जो वहां पर बतौर तकनीकी विशेषज्ञ नौकरी करता है। इस खबर पर मायके पक्ष की ओर से वहां पति पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुणे पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मायके पक्ष से मिली जानकारी के अनुसार सुरेंद्र नगर निवासी 30 वर्षीय अवंतिका की शादी चार वर्ष पूर्व स्वर्ण जयंती नगर निवासी शिवम संग हुई थी। शिवम पुणे हिंजेवाड़ी में तकनीकी विशेषज्ञ के पद पर तैनात है। पिछले वर्ष पति-पत्नी साथ रहने पुणे चले गए।
जहां मान गांव में एक फ्लैट में दंपती रहते थे। घटना 9 जून की है। महिला को बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृृत घोषित कर दिया गया। इस मामले में खबर पर पहुंचे मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि शिवम रात में शराब के नशे में आया और पत्नी के विरोध पर उसने मारपीट कर दी।
विज्ञापन

खबर पर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई थी। दंपती पर एक तीन वर्ष की बेटी भी है। पुलिस ने उसके नाना-नानी के वहां पहुंचने तक बच्ची को अपने पास रखा। अब मुकदमे के आधार पर आरोपी पति गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें