फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : अलीगढ़ संवाद कार्यक्रम स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

नुमाइश में पहली बार होने वाला अलीगढ़ संवाद कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भाजपा पदाधिकारियों और सांसदों की एक बैठक सोमवार को प्रस्तावित है। उक्त बैठक में राम माधव और शक्ति सिन्हा शिरकत कर रहे हैं।
नुमाइश प्रभारी एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी ने बताया कि अलीगढ़ संवाद में ‘नए युग के मीडिया की भूमिका’ व ‘राष्ट्र, पहचान और अधिकार’ सहित ‘न्यू एज इंडिया में राज्य की भूमिका’ विषय पर संवाद का आयोजन होना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं में टीवी एंकर रुबिका लियाकत, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश, दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अवजिनेश अवस्थी सहित बोर्ड ऑफ गवर्नर्स, इंडिया फाउंडेशन के राम माधव, दिल्ली पब्लिक पॉलिसी इंस्टीट्यूट के निदेशक व स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के पूर्व निजी सचिव शक्ति सिन्हा, पत्रकार अमन चोपड़ा, अभिनेता आशीष विद्यार्थी, अभिनेता अखिलेंद्र मिश्रा, अभिनेता पुनीत इस्सर, फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री का आना प्रस्तावित था। कार्यक्रम की अगली तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें