फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: जहरीली हुई हवा, जलन के चलते आंखों से निकल आए आंसू, एक्यूआई 405 के पार

Wed, 20 Nov 2024 05:18 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

19 नवंबर को प्रदूषण के स्तर में 18 नवंबर की अपेक्षा कोई गिरावट दर्ज नहीं की गई। प्रदूषण का स्तर 405 रहा। इससे राहगीरों एवं वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
धुंध हैं अंधाधुंध ...अलीगढ़ शहर में सुबह से ही छाई रही, जिससे लोगों को परेशानी हुई - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली पर हुई आतिशबाजी के बाद अलीगढ़ शहर की हवा जहरीली हुई थी। रही सही कसर शादी-ब्याह में हुई आतिशबाजी ने पूरी कर दी। इससे शहर का एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया है। हवा में प्रदूषण बढ़ने से जलन के चलते आंखों से आंसू निकलने लगे हैं। वहीं, सांस और गले में खराश के रोगियों की संख्या भी बढ़ गई है।

विज्ञापन


19 नवंबर को प्रदूषण के स्तर में 18 नवंबर की अपेक्षा कोई गिरावट दर्ज नहीं की गई। प्रदूषण का स्तर 405 रहा। इससे राहगीरों एवं वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है। शहर के जेएन मेडिकल कॉलेज, जिला मलखान सिंह अस्पताल, पंडित दीन दयाल संयुक्त अस्पताल एवं गांधी नेत्र चिकित्सालय समेत निजी अस्पतालों में बड़ी संख्या में आंखों में जलन, गले में खराश और सांस लेने में दिक्कतों के लगभग 700 मरीज पहुंचे। 19 नवंबर को मंडलायुक्त चैत्रा वी. ने प्रदूषण बोर्ड के अधिकारियों को बुलाकर प्रदूषण के स्तर के बारे में ली और बचाव के उपायों के बारे में पूछा।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी राधेश्याम ने बताया कि एयर क्वालिटी इंडेक्स का सामान्य मापक 100 माइक्रो ग्राम प्रति क्यूबिक है। इसके बढ़ने पर वायु प्रदूषण का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने बताया कि शहर के आवासीय क्षेत्र ज्ञान सरोवर, एएमयू समेत कई स्थानों पर पीएम -10 को मापने के लिए मैन्युअल सैंपलर मशीन से सैंपल कराया जा रहा है। शहर के कंपनीबाग, रसलगंज, आगरा रोड, एटा चुंगी चाैराहा, क्वार्सी चाैराहा को रेड जोन में रखा गया है। यहां वायु प्रदूषण काफी बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि धुंध के असर को कम कराने के लिए नगर निगम को पानी का छिड़काव कराने को कहा गया है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एंटी स्मॉग गन से कराया छिड़काव, कूड़ा-कचरा जलाने वालों पर होगी कार्रवाई

अलीगढ़ शहर की हवाओं को कूड़ा-कचरा जलाकर जहरीली बनाने वालों पर नगर निगम कार्रवाई करेगा। 19 नवंबर को सड़कों, पेड़-पौधों, डिवाइडर और धूल युक्त स्थानों पर नगर निगम ने एंटी स्मॉग गन से छिड़काव कराया।

19 नवंबर को प्रदूषण से दृश्यता कम होने पर नगर आयुक्त विनोद कुमार ने अधीनस्थों से नगरीय क्षेत्र में सात दिवसीय विशेष अभियान शुरू करने के लिए कहा है। एंटी-स्मॉग गन, रोड स्वीपिंग मशीन, स्प्रे मशीन, पानी के टैंकर सहित अन्य उपकरणों से अलीगढ़ स्मार्ट सिटी रोड, दीवानी कचहरी जीटी रोड, एटा चुंगी, सूत मिल, क्वार्सी बाईपास, जमालपुर, शमशाद मार्केट, रसलगंज चौराहा, माल गोदाम रोड, आगरा रोड पर पेड़-पौधों, डिवाइडरों की धुलाई की गई। नगर आयुक्त ने लोगों से अपील की है कि वह मास्क लगाकर निकलें, कूड़ा-कचरा, किसी भी पदार्थ को खुले में न जलाएं, क्योंकि इससे ही प्रदूषण हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें