फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : प्रेमजाल में फंसाकर किशोरी से कराया देह व्यापार

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के देहली गेट इलाके से दो माह पूर्व अगवा किशोरी को कोतवाली के भुजपुरा क्षेत्र से चंगुल मुक्त होकर आई है। उसे गैर समुदाय के युवक ने प्रेमजाल में फंसाकर भुजपुरा के मकान में रखा और वहां देह व्यापार तक कराया गया।
विज्ञापन

किसी तरह बंधनमुक्त होकर आई किशोरी को देर रात कोतवाली पहुंचाया गया। जहां पूर्व मेयर तमाम लोगों संग पहुंच गईं। मामले में कार्रवाई को लेकर हंगामा किया गया। देर रात पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी।
वाकया इस तरह है कि दसवीं में पढ़ने वाली घुड़ियाबाग इलाके की किशोरी के दो साल से एक गैर समुदाय के युवक से प्रेम संबंध थे। आरोप है कि युवक ने खुद को हिंदू नाम से दोस्ती की थी। दो माह पूर्व किशोरी को युवक घुमाने के बहाने ले गया और भुजपुरा के एक मकान में छोड़ दिया।
विज्ञापन

जहां उसे नशा देकर देह व्यापार कराया जाता। आरोप है कि उसके विरोध पर पैर भी जलाए गए और उत्पीड़न किया गया। मंगलवार देर शाम किसी तरह वह चंगुल से मुक्त होकर आई तो उसे मानिक चौक में परिचित युवकों ने पकड़ लिया और कोतवाली भेज दिया।
खबर पर वहां पूर्व मेयर शकुंतला भारती भी पहुंच गईं। किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश देना शुरू कर दिया था। उस घर से महिला व दो अन्य को थाने लाया गया था, जिनके यहां उसे रखा गया था। आरोपी की तलाश जारी थी। इंस्पेक्टर के अनुसार पूछताछ व बयानों के आधार पर आगे कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें