इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई 2020 सत्र के लिए अपने स्नातकोत्तर, स्नातक, स्नातकोत्तर डिप्लोमा, डिप्लोमा तथा सर्टिफिकेट कार्यक्रमों में दाखिले शुरू कर दिए हैं।
इग्नू के जुलाई 2020 सत्र के सभी कार्यक्रमों में दाखिले की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। क्षेत्रीय निदेशक डा. एम सफदरे आजम ने बताया कि इग्नू द्वारा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी) के अभ्यर्थियों को स्नातक, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट के 100 कार्यक्रमों में ऑनलाइन माध्यम से निशुल्क प्रवेश दिया जा रहा है। विद्यार्थी घर बैठे इग्नू में ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से दाखिला ले सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थी इग्नू की वेबसाइट पर दिए गए लिंक से अपनी सुविधानुसार डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से अपनी फीस जमा कर ऑनलाइन माध्यम से फार्म जमा कर दाखिला ले सकते हैं।