फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : फफाला दवा बाजार दे रहा कॉविड 19 संक्रमण, जांच की मांग

विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अलीगढ़ रिटेलर्स केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के संगठन मंत्री रमेश रावत और सतेंद्र सारस्वत ने कहा कि रेलवे रोड स्थित फफाला का थोक दवा बाजार अब कोरोना संक्रमण फैला रहा है। यहां सभी लोगों की जांच होनी चाहिए, जिससे तस्वीर साफ हो।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के स्पष्ट आदेश हैं कि थोक बाजार में दवा खरीदने कोई भी रिटेलर नहीं जाएगा। दवा सप्लाई फोन पर आर्डर देने पर मिलेगी। थोक विक्रेता वाट्सएप से आर्डर लेकर सप्लाई देंगे। ड्रग इंस्पेक्टर की संस्तुति पर सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा पास जारी किए गए हैं। इसके बावजूद जिला प्रशासन के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। रिटेलर द्वारा वाट्सएप पर कई बार आर्डर लिखाने के बावजूद डिलीवरी नहीं दी जा रही है। रिटेलर द्वारा शिकायत करने पर भी थोक विक्रेता द्वारा प्रशासनिक आदेश को ठेंगा दिखाया जा रहा है। कहा कि सोशल डिस्टेंस व मास्क से ही कोरोना को हराया जा सकता है, फिर भी कुछ थोक दवा विक्रेताओं द्वारा हठधर्मिता क्यों की जा रही है। यह बड़ा सवाल है। इसकी शिकायत ड्रग इंस्पेक्टर हेमेंद्र चौधरी को भी लिखित में की जा चुकी है, लेकिन नतीजा शून्य ही है। इसलिए रिटेलर्स केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री उमेश श्रीवास्तव को दवा खरीदने जाना पड़ा और उनको कोरोना संक्रमण हो गया। हम जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि प्रशासन के आदेशों को सख्ती से पालन कराएं ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें