कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के खिलाफ अलीगढ़ नगर निगम ने युद्ध स्तर पर जंग छेड़ दी है। नगर आयुक्त अपनी अध्यक्षता में 2000 कर्मचारियों के साथ दिन रात कोरोना वायरस को भगाने के लिए शहर के कोने-कोने को सैनिटाइज करने में जुटे हुए हैं।
नगर आयुक्त ने बताया कि कोरोना वायरस के चलते पूरा भारत लॉकडाउन हो गया है। फिलहाल जिला प्रशासन के आदेश के अनुसार शहर में सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक बाजार में आवश्यक सामानों की दुकानें खुल रही हैं।
इसलिए पहले उन क्षेत्रों को सैनिटाइज किया जा रहा है जो मलिन बस्ती हैं। 11:00 बजे बाजार बंद होने के बाद उन इलाकों को सैनिटाइज किया किया जाता है जहां सुबह से ही लोगों की भीड़ एकत्रित हो जाती है, ताकि हमारी कोरोना वायरस से लड़ाई बरकरार रहे, उसे कहीं भी टिकने ना दिया जाए।