फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः मंडल अफसर समेत 32 कोरोना पॉजिटिव, जिले में आंकड़ा 900 पार

Sun, 19 Jul 2020 12:10 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण फैलने पर लगाम नहीं लग पा रही। दो दिन के लॉकडाउन के पहले दिन दिन यानि शनिवार को कोरोना ने और तगड़ा झटका दिया है। शनिवार को जिले में कुल 32 मरीज सामने आए हैं, जिनमें मंडल के एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी व मलखान सिंह जिला अस्पताल की ब्लड बैंक के चार कर्मचारी भी शामिल हैं। इस तरह जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 912 पर पहुंच गया है। संक्रमितों की सूची मिलने के बाद देर रात स्वास्थ्य टीमें मरीजों को आइसोलेट कराने में जुट गई थीं।

विज्ञापन



मेडिकल कॉलेज व निजी लैब से मिली रिपोर्ट के अनुसार सिविल लाइंस इलाके में रहने वाले मंडल के 57 वर्षीय प्रशासनिक अधिकारी शुक्रवार रात को ही पॉजिटिव घोषित हो गए थे। उनकी पूल सैंपलिंग के दौरान जांच हुई थी। उनकी रिपोर्ट आने के बाद वह दिल्ली चले गए और वहीं एक अस्पताल में भरती हो गए। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनके कमिशभनरी मुख्यालय स्थित कार्यालय को सील कर सैनिटाइज कराने का काम दिन में कराया गया।

वहीं, उनके संपर्क हिस्ट्री पर भी काम किया जा रहा है। सीडीओ के अनुसार अब तक की जानकारी से पता चला है कि उन्हें किसी स्कूल से जुड़े व्यक्ति से मुलाकात पर संक्रमण लगा है। इसके अलावा जो अन्य मरीज मिले हैं, उनमें मलखान सिंह जिला अस्पताल के ब्लड बैंक के चार और कर्मचारी हैं। इनमें  41 वर्षीय लैब टेक्नीशियन के अलावा क्रमश: 38, 24 व 24 वर्षीय तीन चतुर्थ श्रेणी कर्मी हैं।
विज्ञापन



वहीं, अन्य मरीजों में 68 वर्षीय पुरुष नगला कलार, 68 वर्षीय महिला शांति विला विष्णुपुरी, 54 वर्षीय पुरुष महावीर पार्क मैरिस रोड, 25 वर्षीय पुरुष दबथला, 55 वर्षीय महिला प्रयाग मिल कंपाउंड रामघाट रोड, 40 वर्षीय पुरुष एमआईजी स्वर्ण जयंती नगर शामिल हैं। इसके अलावा खैर के सोमना रोड के एक ही परिवार के 6 लोगों में क्रमश: 20 वर्षीय युवक, 50 वर्षीय महिला, 2 साल का बालक, 24 वर्षीय युवती, 29 वर्षीय महिला, 1 साल की बच्ची शामिल है।


इसी तरह 60 वर्षीय पुरुष मो. गुलरियायी, 21 वर्षीय युवती बढ़ौली अतरौली, 33 वर्षीय विहारीपुरम कालोनी, 50 वर्षीय पुरुष निवासी नगला, 91 वर्षीय महिला कटरा देहली गेट, 50 वर्षीय महिला अवतार नगर, 18 वर्षीय युवक गोंडा, 35 वर्षीय महिला प्रतिभा कालोनी के अलावा ज्वालापुरी नौरंगाबाद से 75 वर्षीय पुरुष, 22 वर्षीय युवती, 16 वर्षीय युवती, 70 वर्षीय महिला और बैकुंठ नगर गुरुद्वारा रोड से 72 वर्षीय पुरुष, 42-42 वर्षीय दो पुरुष संक्रमित मिले हैं। 

डीएम चंद्रभूषण ने 32 संक्रमित मिलने की पुष्टि करते हुए लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग व कोविड-19 के अन्य सभी नियमों का पालन करने की पुरजोर अपील की है।

प्रशासनिक अफसर की रिपोर्ट को लेकर अफसर हैरान
मंडल के प्रशासनिक अधिकारी की शुक्रवार को रिपोर्ट आ गई। इसके बाद भी यह रिपोर्ट जिला प्रशासन को रात के बजाय शनिवार सुबह को मिली। इसे लेकर सभी हैरान हैं। आखिर इसके पीछे वजह क्या रही। इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें