फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचल ताल की रामलीला: 3 से 22 अक्टूबर तक होगा मंचन, गणेश बनेंगे राम, राधिका निभाएंगी सीता का किरदार

Tue, 29 Sep 2026 12:14 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

श्रीराम लीला गोशाला कमेटी, अचल ताल की ओर से होने वाली श्रीराम लीला की शुरुआत तीन अक्तूबर से भगवान श्रीगणेश जी के पूजन से होगी। सर्वोदय गणेश रामलीला मंडल, मथुरा के कलाकार रामलीला का मंचन करेंगे। इस बार की रामलीला कई मायनों में सबसे अलग होगी।
विज्ञापन
राधिका शर्मा, गणेश चतुर्वेदी, अनुज चतुर्वेदी - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लीगढ़ के अचल ताल स्थित रामलीला मैदान में तैयारियों को देखकर लगने लगा है कि इस बार की श्रीराम लीला दिव्य और अलौकिक होने वाली है। पौराणिकता के साथ आधुनिकता की साज- सज्जा भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनेगी।

विज्ञापन


श्रीराम लीला गोशाला कमेटी, अचल ताल की ओर से होने वाली श्रीराम लीला की शुरुआत तीन अक्तूबर से भगवान श्रीगणेश जी के पूजन से होगी। सर्वोदय गणेश रामलीला मंडल, मथुरा के कलाकार रामलीला का मंचन करेंगे। इस बार की रामलीला कई मायनों में सबसे अलग होगी। कलाकार पिछले कई दिनों से इसकी तैयारियों में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रसिद्ध है सरयू पार लीला
अचलताल की श्री रामलीला पूरे पश्चिमी यूपी में प्रसिद्ध है। यहां की सरयू पार लीला को देखने के लिए अलीगढ़ के आसपास जिलों से भी दर्शक बड़ी संख्या में आते हैं। इस बार रामलीला का शुभारंभ तीन अक्तूबर से 22 अक्तूबर तक हो रहा है। श्रीराम लीला कमेटी के अध्यक्ष विमल अग्रवाल ने बताया कि इस बार रामलीला परिसर को काफी अच्छा सजाया जा रहा है, जिससे दर्शकों का जुड़ाव हो सके।

अचल ताल पर रामलीला की तैयारी शुरू - फोटो : संवाद
श्रीराम लीला में खास
  • 03 अक्तूबर को गणेश पूजन के साथ रामलीला महोत्सव का शुभारंभ
  • 08 अक्तूबर को निकलेगी श्रीराम बरात, 20 अक्तूबर को नुमाइश प्रदर्शनी मैदान में होगा रावण दहन
  • 10 अक्तूबर को अचल ताल पर रोशनी और आतिशबाजी के बीच सरयूपार लीला
  • 13 अक्तूबर को शाम सात बजे रामलीला भवन से निकलेगी कालीजी की सवारी
  • 15 अक्तूबर को शाम सात बजे बड़ा हनुमान मंदिर, महावीरगंज से हनुमानजी की सवारी निकलेगी
  • 20 अक्तूबर को दशहरा मेले में रामचंद्रजी महाराज की सवारी, रावण के पुतले का दहन
  • 21 अक्तूबर को रामलीला भवन में राजतिलक और पुरस्कार वितरण समारोह
  • 22 अक्तूबर को शाम 6:30 बजे रामचंद्रजी महाराज का प्रजा अवलोकन (शहर गश्त) शुरू होगा
विज्ञापन

गणेश चतुर्वेदी, अर्पण चतुर्वेदी, अथर्व चतुर्वेदी, लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले अर्पण चतुर्वेदी - फोटो : स्वयं
पूजा-पाठ कराने वाले गणेश बनेंगे राम, महंत मनीष निभाएंगे रावण का किरदार
अचल ताल की प्रसिद्ध रामलीला में इस बार किरदारों के पीछे कलाकारों की अपनी अलग पहचान भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। पूजा-पाठ कराने वाले गणेश चतुर्वेदी प्रभु श्रीराम के स्वरूप में नजर आएंगे तो 11वीं के छात्र अर्पण चतुर्वेदी लक्ष्मण का किरदार निभाएंगे। बिहार के बेगूसराय स्थित आश्रम के संचालक महंत मनीष रावण के रूप में गरजेंगे।

मथुरा की सर्वोदय गणेश रामलीला मंडल के कलाकार रामायण के प्रमुख प्रसंगों का मंचन करेंगे। भरत, शत्रुघ्न, सीता और हनुमान के किरदार निभाने वाले कलाकार भी अपने अभिनय से रामायण के आदर्श, त्याग, धैर्य और भक्ति को मंच पर जीवंत करेंगे। रामलीला में विवेक स्वरूप भरत और छठवीं कक्षा में पढ़ने वाले सबसे छोटे कलाकार अथर्व चतुर्वेदी शत्रुघ्न का किरदार निभाएंगे।

राधिका शर्मा माता सीता के स्वरूप में नजर आएंगी, जबकि अनुज चतुर्वेदी रामभक्त हनुमान की भूमिका में दिखाई देंगे। मंडली के निर्देशक व संचालक राजीव चतुर्वेदी का कहना है कि कलाकारों के माध्यम से रामायण के प्रसंगों में प्रभु श्रीराम की मर्यादा, लक्ष्मण के समर्पण, भरत के त्याग, माता सीता के धैर्य और हनुमान की अटूट भक्ति का भाव प्रस्तुत किया जाएगा। व्यास गाैतम चतुर्वेदी रामलीला के मंचन में धार्मिक आस्था के साथ भगवान श्रीराम के आदर्शों और उनके जीवन मूल्यों को दर्शकों तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें