फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Accident: बिजौली-पाली रोड पर कार ने ऑटो में मारी टक्कर, दो की मौत और दो घायल

Wed, 24 Dec 2025 05:25 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सुरजीत टेंपो चलाता है। वह अपनी मां, पत्नी और एक ग्रामीण को टेंपो में बैठाकर झगड़े में घायल हुए गांव के लोगों को देखने के लिए बिजौली अस्पताल जा रहा था। पाली-बिजौली मार्ग पर माई सांवरी आश्रम के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बेकाबू कार ने ऑटो में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के पाली-बिजौली मार्ग पर 23 दिसंबर की रात तेज रफ्तार कार ने एक टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दंपती घायल हो गए।

विज्ञापन


क्षेत्र के गांव मऊपुर-भाऊपुर निवासी सुरजीत टेंपो चलाता है। 23 दिसंबर की रात वह अपनी मां रामबेटी (45 ), पत्नी मनीषा और गांव के ओमवीर (26) पुत्र सूरजपाल को टेंपो में बैठाकर झगड़े में घायल हुए गांव के लोगों को देखने के लिए बिजौली अस्पताल जा रहा था। घायल सुरजीत के परिजनों ने बताया कि रात करीब 9:30 बजे पाली-बिजौली मार्ग पर माई सांवरी आश्रम के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बेकाबू कार ने ऑटो में टक्कर मार दी।

हादसे में टेंपो भी क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार चारों लोग घायल हो गए। घायलों को बिजौली सीएचसी ले जाया गया, जहां से पंडित दीनदयाल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। उपचार के दौरान रामबेटी और ओमवीर की मौत हो गई। सुरजीत और मनीषा की हालत स्थिर बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद चालक कार को लेकर भाग गया, जो किसी पुलिसकर्मी की प्रतीत हो रही थी। थाना प्रभारी धर्मेंद्र पंवार ने बताया हादसे के संबंध में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें