फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: 271 बकायेदारों पर 7.16 करोड़ रुपये संपत्ति कर बकाया, अब होगी कुर्की और तालाबंदी

Wed, 24 Dec 2025 03:11 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

नगर आयुक्त ने कहा कि बार-बार नोटिस और बिल भेजने के बावजूद कर जमा न करने वाले भवन स्वामियों के खिलाफ संपत्ति कुर्की और तालाबंदी की जाएगी।
विज्ञापन
अलीगढ़ नगर निगम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर के 217 लोगों पर 7.16 करोड़ रुपये संपत्ति कर बकाया है। अक्तूबर माह में नगर निगम ने चारों जोनों के बड़े बकायेदारों की सूची सार्वजनिक की थी। अब कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने स्पष्ट आदेश दिए हैं कि बार-बार नोटिस और बिल भेजने के बावजूद कर जमा न करने वाले भवन स्वामियों के खिलाफ संपत्ति कुर्की और तालाबंदी की जाएगी। लोगों का कहना है कि अधिकारी बड़े बकायेदारों को छोड़ कर छोटों पर शिकंजा कसने में जुटे हैं। इससे शहरवासियों और पार्षदों में रोष है।

जोनवार बकायेदार

  • जोन 1 में 24 भवन स्वामियों पर 55.39 लाख बकाया।
  • जोन 2 में 139 भवन स्वामियों पर 5.67 करोड़ बकाया।
  • जोन 3 में 66 भवन स्वामियों पर 1.67 करोड़ बकाया।
  • जोन 4 में 42 भवन स्वामी पर 44.05 लाख बकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें