फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : शासन के दूत के आने से पहले व्यवस्थाओं का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव नितिन रमेश गोकर्ण के आगमन से पूर्व नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने नगर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

सत्य प्रकाश पटेल बुधवार को वार्ड 31 में पहुंचे और स्थानीय नागरिकों से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। चंद्रशेखर पार्क एवं भगत सिंह पार्क में पौधरोपण का निर्णय लिया गया। भगत सिंह पार्क में ट्यूबवेल को रिबोर कराने एवं चंद्रशेखर पार्क में वार्ड सेक्रेटरी दफ्तर बनाने का निर्देश दिया ताकि जनहित के कार्यों को बल मिल सके। नगर आयुक्त ने नालियों की तलीझाड़ सफाई के साथ-साथ ड्रेनेज व्यवस्था में बाधक स्लैब को हटाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त राज बहादुर सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शिव कुमार, मुख्य अभियंता कुलभूषण वार्ष्णेय, महाप्रबंधक जल सुचेंद्र कुमार शर्मा, प्रभारी अधिशासी अभियंता अतर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानवर पालना है तो कराना होगा पंजीकरण
पॉश कॉलोनी के कुछ लोग सुबह-सुबह पालतू जानवरों को टहला रहे थे। यह देखकर नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि सड़क पर पालतू जानवरों को मल त्याग कराने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नगर स्वास्थ्य अधिकारी को पालतू जानवर पालने वालों का पंजीयन अनिवार्य रूप से कराने का निर्देश दिया। कंट्रोल रूम प्रभारी को प्रतिदिन अभियान चलाकर आवारा जानवरों को पकड़ने एवं पशुपालकों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें