फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : इंटरमीडिएट के 6328 परीक्षार्थियों ने छोड़ दी परीक्षा

विज्ञापन
नौरंगाबाद डीएवी कन्या इंटर कॉलेज से यूपी बोर्ड परीक्षा छूटने के बाद बाहर निकलती छात्राएं। संवा? - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट की अंग्रेजी विषय की परीक्षा 6,328 परीक्षार्थियों ने छोड़ दी। 30 मार्च को पेपर लीक होने के चलते अंग्रेजी विषय की परीक्षा निरस्त कर दी गई थी।
विज्ञापन

बुधवार को पहली पाली में निरस्त परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षा केंद्रों पर औसत उम्र से ज्यादा दिखने पर उनके अभिलेखों का सत्यापन किया गया। अंग्रेजी नए पाठ्यक्रम के लिए पंजीकृत 45216 में से 39322 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 5894 अनुपस्थित रहे।
अंग्रेजी पुराने पाठ्यक्रम के लिए पंजीकृत 930 में से 496 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 434 अनुपस्थित रहे। परीक्षा को नकल विहीन व शुचिता पूर्ण कराने के लिए जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कई परीक्षा केंद्रों पर सचल दल ने औचक निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन जल्द
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाएं संपन्न हो चुकी हैं। अब उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन जल्द शुरू होगा। साथ ही प्रयोगात्मक परीक्षा आदि कार्यों के संबंध में निर्देश दिए जा रहे हैं, जिनका त्वरित अनुपालन किया जाना सर्वोपरि है।
डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि परिषदीय परीक्षा वर्ष-2022 में गठित सचल दल, कंट्रोल रूम व कंप्यूटर पर ऑनलाइन कार्य करने के लिए नियुक्त किए अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है, वह अवकाश के दिनों में भी नियमित रूप से कार्य करेंगे।
अवहेलना करने पर विभागीय कार्रवाई होगी। बिना औचित्य के किसी प्रकार का कोई अवकाश देय नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अवशेष उत्तर पुस्तिकाओं को माध्यमिक शिक्षा परिषद, क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ को भेजी जानी है। इसके लिए दस टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें