फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : कोरोना को पराजित कर 36 मरीज पहुंचे घर

विज्ञापन
अतरौली के एल-1 अस्पताल में ठीक हुए मरीज घर जाते हुए। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
कोरोना वायरस को पराजित कर अतरौली सामुदायिक सेवा केंद्र स्थित कोेविड-19 अस्पताल से 36 मरीज घर पहुंच गए हैं। जिलाधिकारी एवं सीएमओ सहित अन्य अधिकारियों ने सभी निरोग हुए लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। अस्पताल के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने माला पहनाकर एवं फूलों की बारिश कर शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

मरीजों ने अस्पताल की सुविधाओं की जमकर तारीफ की। यह भी बताया कि सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी फोन कर मरीजों का हाल-चाल लेते रहते हैं। समय-समय पर आकर मरीजों से मिलते भी हैं। इस अवसर पर डॉ. कुलदीप राजपुरी, डॉ. रोहित भाटी, डॉ. सत्य प्रकाश, डॉ. कोमल, डॉ. सतीश कुमार, कपिल कुमार, सौरभ कुमार, सचिन कौशिक, सलीम अहमद, अंजना आदि मौजूद थे।
रोमिल की रिपोर्ट फिर निगेटिव, अस्पताल से छुट्टी
सेंटर प्वाइंट के कपड़ा कारोबारी रोमिल गुप्ता की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद भर्ती किया गया था। हालांकि निजी लैब में जांच कराने पर उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बुधवार को जेएन मेडिकल कॉलेज से रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उनको कोविड अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। रोमिल गुप्ता ने बताया कि पहले दिन यहां आने पर घबराहट हुई और प्रॉब्लम सी लगी, लेकिन समय गुजरने के बाद सबकुछ अच्छा लगने लगा। कोरोना को पराजित करने वाले एक चिकित्सक ने बताया कि जो सोचा था उससे बिल्कुल अपोजिट था। इतनी अच्छी सफाई तो प्राइवेट अस्पताल में भी नहीं देखी। एक महिला ने भी अतरौली के कोविड-19 अस्पताल के इंतजामों की खूब सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें