कोरोना वायरस का कहर जारी है। 19 नए संक्रमित सामने आने के बाद जनपद में मरीजों की संख्या बढ़कर 822 तक पहुंच गई है। ब्लड बैंक का कर्मचारी, उसकी पत्नी एवं बच्ची संक्रमित हुए हैं। जबकि टप्पल से चार लोग संक्रमित हैं। ऑफिसर रेस्ट हाउस रेलवे की एक महिला सहित दो लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं।
जेएन मेडिकल कॉलेज एवं प्राइवेट लैब से प्राप्त रिपोर्ट में बुधवार को 19 लोग संक्रमित पाए गए। जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक का 36 वर्षीय कर्मचारी, उसकी 32 वर्षीय पत्नी व छह साल की बच्ची संक्रमित हैं । कर्मचारी फायर बिग्रेड कॉलोनी का निवासी है। ब्लड बैंक को सील कर सैनिटाइज किया गया है। पैथोलोजी को कल दोपहर तक के लिए बंद कर दिया गया है। टप्पल में सर्वे में 65, 43 और 10 वर्ष का बालक तथा 45 वर्ष की महिला संक्रमित मिले हैं। रामनगर का 11 साल का बालक, शक्तिनगर का 36 वर्ष का युवक एवं दो साल का बच्चा, मीनाक्षी टॉकिज के पास का 21 वर्षीय युवक और अंबेडकरनगर का पांच वर्षीय बच्चा संक्रमण की चपेट में आए हैं। मोहन नगर का 65 वर्षीय महिला, कबीर कॉलोनी के 67 वर्षीय प्रोफेसर, आफिसर रेस्ट हाउस रेलवे निवासी बीएसएनएल की 25 वर्षीय महिला जीटीओ एवं रेलवे के 25 वर्षीय डिप्टी चीफ, कटरा स्ट्रीट का 79 वर्षीय हार्डवेयर कारोबारी एवं रेनबो रूफ अनूपशहर रोड का 35 वर्षीय बैंककर्मी भी संक्रमण की चपेट में आ गए हैं।
जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि मरीजों को कोविड-19 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उनके परिजनों को क्वारंटीन किया जा रहा है। घरों के आसपास के एरिया को सील कर सैनिटाइज किया जाएगा।