अमर उजाला भविष्य ज्योति का लोगो। संवाद
- फोटो : CITY OFFICE
यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई-2022 में 70 फीसदी से ज्यादा अंक लाने वाले विद्यार्थियों का सम्मान अमर उजाला और मंगलायतन विश्वविद्यालय करेगा। मेधावी विद्यार्थियों को अंक पत्र की फोटोकॉपी पर अपना मोबाइल नंबर लिखकर पंजीकरण केंद्र पर जमा कराना होगा।
प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के प्रोत्साहन और उत्साहवर्धन के लिए यह सम्मान समारोह आयोजित किया जाता है। चयनित विद्यार्थियों को फोन से सूचित कर दिया जाएगा। पांच पंजीकरण केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा, अंक पत्र की फोटोकॉपी को इन मोबाइल नंबर 9897277918/7505801232/9990611137 पर व्हाट्सएप कर पंजीकरण करा सकते हैं। इसके बाद चयनित विद्यार्थियों को सूचित किया जाएगा।
यहां भी करा सकते हैं पंजीकरण
- अमर उजाला कार्यालय, तालानगरी, रामघाट रोड,
- अमर उजाला सिटी कार्यालय, टीकाराम बिल्डिंग मदार गेट
- कार सी ब्लू वर्ड स्कूल के सामने
- लाइफ केयर फार्मेसी, मैरिस रोड, वीआईपी पिज्जा के सामने
- देशबंधु खादी आश्रम रेलवे रोड