फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : टीआर-एसवी कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष का कट ऑफ जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
टीकाराम कन्या महाविद्यालय (टीआर कॉलेज) और एसवी कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष का कट ऑफ घोषित कर दिया गया है। टीआर कॉलेज ने दूसरी सूची, जबकि एसवी कॉलेज ने पहली मेरिट सूची जारी की है। टीआर में 20 से और एसवी कॉलेज में 22 अगस्त से प्रवेश होंगे।
विज्ञापन

एसवी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि बीए प्रथम वर्ष में सामान्य वर्ग में 144.30 से 103.27, अन्य पिछड़ा वर्ग में 103.23 से 94.03, अनुसूचित जाति वर्ग में 103.20 से 93.13, ईडब्ल्यूएस में 99.70 से 88.50 कट ऑफ गया है। बी.कॉम प्रथम वर्ष में सामान्य वर्ग में 150.80 से 119.53, अन्य पिछड़ा वर्ग में 118.30 से 103.82, अनुसूचित जाति वर्ग में 117.05 से 97.20, ईडब्ल्यूएस में 103.30 से 92.00 कट ऑफ गया है।
बीएससी (व्यायाम, रसायन, गणित) प्रथम वर्ष में सामान्य वर्ग में 143.83 से 124.00, अन्य पिछड़ा वर्ग में 123.02 से 115.52, अनुसूचित जाति वर्ग में 123.70 से 116.20, ईडब्ल्यूएस में 119.57 से 92.42 कट ऑफ गया है। बीएससी (व्यायाम, रसायन, कंप्यूटर साइंस) प्रथम वर्ष में सामान्य वर्ग में 132.50 से 112.27, अन्य पिछड़ा वर्ग में 111.70 से 102.62, अनुसूचित जाति वर्ग में 111.63 से 94.07, ईडब्ल्यूएस में 103.90 से 89.91 कट ऑफ गया है।
विज्ञापन

बीएससी (व्यायाम, सांख्यिकी, कंप्यूटर साइंस) प्रथम वर्ष में सामान्य वर्ग में 135.90 से 89.37 कट ऑफ रहा है। बीएससी (व्यायाम, रसायन, सांख्यिकी) प्रथम वर्ष में सामान्य वर्ग में 126.38 से 101.07, अन्य पिछड़ा वर्ग में 93.20, अनुसूचित जाति वर्ग में 90.72 कट ऑफ गया है।
बीएससी (जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, रसायन) प्रथम वर्ष में सामान्य वर्ग में 143.30 से 112.45, अन्य पिछड़ा वर्ग में 112.45 से 105.45, अनुसूचित जाति वर्ग में 111.70 से 102.54, ईडब्ल्यूएस में 106.70 से 83.48 कट ऑफ गया है। उन्होेंने कहा कि 22 अगस्त से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी, जो 25 तक चलेगी।
श्री टीकाराम कन्या महाविद्यालय में बीए व बीएससी प्रथम वर्ष की द्वितीय प्रवेश सूची जारी कर दी गई है। प्राचार्या डॉ. शर्मिला शर्मा ने बताया कि चयनित छात्राओं के 20 से 23 अगस्त तक प्रवेश होंगे। बी.कॉम प्रथम वर्ष में सामान्य वर्ग में 100.18 से 87.23, अन्य पिछड़ा वर्ग में 90.15 से 87.27, अनुसूचित जाति वर्ग में 84.03 से 78.00 कट ऑफ गया है। बीएससी प्रथम वर्ष में सामान्य वर्ग में 105.37 से 90.08, अन्य पिछड़ा वर्ग में 100.00 से 96.25, अनुसूचित जाति वर्ग में 93.63 से 87.00 कट ऑफ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें