फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग का कर्मचारी, अधिकारी पर लगा रहा भ्रष्टाचार का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली विभाग का एक कर्मचारी अपने ही विभाग के एक अधिकारी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहा है। कर्मचारी ने सोशल मीडिया में इससे संबंधित वीडियो अपलोड कर दिया है। कर्मचारी द्वारा लगाए गए आरोप को अधिकारी बेबुनियाद बता रहे हैं। वह मानहानि का मुकदमा दर्ज करने पर विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड प्रथम लाल डिग्गी पर तैनात कर्मचारी विक्रम ठाकुर ने सोशल मीडिया में अपना वीडियो अपलोड किया है। वीडियो में विभाग के एसडीओ ललितेश यादव पर आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि वह एक संपत्ति 2019 में खरीदे थे। उसका मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है। एसडीओ पर उनकी संपत्ति पर दूसरे पक्ष को बिजली का कनेक्शन देने का आरोप लगाया है। विक्रम ठाकुर ने मुख्यमंत्री ने अपनी एवं एसडीओ की संपत्ति की जांच कराने की मांग की है। इसके साथ ही यह भी कहा है कि जो भी गलत पाया जाए, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। एसडीओ ललितेश यादव कर्मचारी के बयान को बेबुनियाद बता रहे हैं। उनका कहना है कि विक्रम ठाकुर नशे में बोल रहा है। वह मानहानि का मुकदमा करने पर विचार कर रहे हैं। मान-सम्मान बचाने के लिए न्यायालय की शरण में जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें