फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alert: बेवजह घर से न निकलें, अलीगढ़ में आंधी-तूफान, वज्रपात और भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट जारी

Thu, 28 May 2026 04:31 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

यह चेतावनी संभावित आंधी-तूफान, तेज हवाओं, वज्रपात, ओलावृष्टि और भीषण गर्मी के लिए है। अलीगढ़ डीएम ने नागरिकों से सुरक्षा उपायों का पालन करने और अफवाहों से बचने का आग्रह किया।
विज्ञापन
अलर्ट जारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में आंधी, वज्रपात और भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। खासकर कहा गया है कि बेवजह घर से न निकलें और अपने परिवार का ख्याल रखें। किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचते हुए केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें।

विज्ञापन


अलीगढ़ जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने मौसम विभाग के पूर्वानुमान पर जनपदवासियों से सतर्क रहने की अपील की है। यह चेतावनी संभावित आंधी-तूफान, तेज हवाओं, वज्रपात, ओलावृष्टि और भीषण गर्मी के लिए है। उन्होंने नागरिकों से सुरक्षा उपायों का पालन करने और अफवाहों से बचने का आग्रह किया।

इन बातों का रखें ख्याल

  • जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण पूरी तरह सक्रिय हैं। संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। 
  • खराब मौसम में अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। स्वयं और परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता दें। 
  • आंधी-तूफान में सभी विद्युत उपकरण बंद रखें।
  • यात्रा के दौरान सुरक्षित स्थान पर रुकें। 
  • टिन शेड, होर्डिंग्स, जर्जर भवनों, पेड़ों, मोबाइल टावर और बिजली के खंभों से दूरी बनाएं। 
  • धातु की वस्तुओं का उपयोग न करें और पेड़ों के नीचे शरण न लें। 
  • मौसम संबंधी अपडेट जानकारी के लिए आधिकारिक माध्यमों पर नजर रखें। 
  • आपात स्थिति के लिए दवाइयाँ और खाद्य सामग्री तैयार रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वज्रपात से बचाव
आकाशीय बिजली से बचने के लिए पक्के भवनों के अंदर रहें। बिजली के उपकरणों और तारों से दूरी बनाए रखें। खुले मैदान, जलाशयों और पेड़ों के नीचे खड़े न हों। खेतों में काम कर रहे किसानों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

भीषण गर्मी और लू से बचें
भीषण गर्मी में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। हल्के सूती वस्त्र पहनें और अत्यधिक धूप में बाहर न निकलें। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। लू से बचने के लिए छायादार स्थानों पर रहें और समय-समय पर विश्राम करें। शरीर में पानी की कमी न होने दें और ठंडक देने वाले फल तथा पेय पदार्थों का सेवन करें।

पूर्व चेतावनी 
मौसम विभाग ने 28 मई 3:30 बजे से 29 मई को 3:30 बजे तक को आंधी- तूफान, बिजली के साथ भारी बारिश की संभावना का पूर्व अनुमान बताया है।

अपडेट जानकारी के लिए पढ़ें अमर उजाला
जैसा कि जारी अलर्ट में कहा गया है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचते हुए केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें। मौसम संबंधी अपडेट जानकारी के लिए आधिकारिक माध्यमों पर नजर रखें। अमर उजाला समाचार पत्र और वेबसाइट पर मौसम ही नहीं जनहित में कई और अपडेट जानकारियां आधिकारिक वक्तव्य के साथ उपलब्ध रहती हैं। इसलिए अमर उजाला से जुड़े रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें