फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल कुरैश वेलफेयर सोसायटी ने जोड़ा कुनबा

Fri, 29 May 2015 02:21 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अलकुरैश वेलफेयर सोसायटी और जमात उल कुरैश के संयुक्त प्रयासों से शुरू हुआ मिशन पुराने शहर में तेजी से फैल रहा है। मिशन ये कि बेटी की मंगनी घर पर ही होगी और शादी में दहेज का प्रदर्शन नहीं होगा। सोसायटी के अध्यक्ष शोहराब कुरैशी, प्रवक्ता एसएम यामीन, सचिव आरफीन, सचिव नौशाद कुरैशी और उपाध्यक्ष असलम ने इसका प्रचार प्रसार करने में पूरी ताकत झाेंक दी है।
विज्ञापन

  गुरुवार को मदारगेट इलाके के मोहल्ले मानिक चौक सराय रतनलाल में मो. शफ ीक कुरैशी के आफि स पर एसके मॉल के मालिक हाजी उसमान की सदारत में मीटिंग हुई। तय हुआ कि सोसायटी के अभियान को आगे बढ़ा कर इससे सभी को जोड़ा जाए। पढ़े लिखे युवा इसकी अगुवाई करें। रीति रिवाजों की दुहाई देने वालों को भी इस नेक काम के लिए प्रेरित किया जाए। जिससे एक सामान माहौल बना कर इस मिशन को मंजिल तक पहुंचाया जा सके।
   इस मौके पर मो. असद कुरैशी, मो.कल्लू,  मो. मुबीन, मो. इकबाल, मो. साबिर, मो. शाहिद, मो. जमील, मो. आले नबी, मो. अकरम, मो. जाकिर, मो. शफ ीक, हाजी उस्मान, मो. नदीम, मो. नौशाद,मो. शकील, मो. कफ ील, मो. नवीन कुरैशी, मो. अकरम कुरैशी, मो.चमन फ ारुख, मो. नौशाद कुरैशी सहित कई प्रबुद्ध जन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें