इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अमित चतुर्वेदी ने बताया कि यह परीक्षाएं 27 जून तक चलेंगी। विश्वविद्यालय द्वारा 32 देशों के साथ साथ पूरे देश में 850 परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं। इसमें 4 लाख 85 हजार विद्यार्थी भाग लेंगे।
अलीगढ़ क्षेत्रीय केंद्र में 11 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें कुल 3842 परीक्षार्थी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षार्थियों को विश्वविद्यालय द्वारा हॉल टिकट भेज दिए गए हैं। यह इग्नू की वेबसाइट पर भी उपलब्ध हैं।