फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ किशोरी की हत्या का मामला: शव को लेकर मची खींचतान, पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार

Mon, 01 Mar 2021 12:19 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलीगढ़ के अकराबाद क्षेत्र के एक गांव के जंगल में मिले किशोरी के शव का रविवार को पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद किशोरी का शव पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ सुरक्षा घेरे में सासनी गेट क्षेत्र के जयगंज स्थित पैतृक घर के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन


पैतृक घर से दलित किशोरी की शव यात्रा पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के नेतृत्व में भारी संख्या पुलिस बल के साथ सुरक्षा घेरे में काली दह श्मशान घाट के लिए रवाना हुई। आगरा रोड केपी स्कूल के सामने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया गया। काफी प्रसास के बाद भी पुलिस शवयात्रा को आगे नहीं बढ़वा सकी। आरोपियों को फांसी की मांग करते हुए भीम आर्मी वाले नारेबाजी करते रहे। पुलिस अधिकारी बीच में घुसकर समझाने में लगे हैं। महिलाएं भी जाम में शामिल हो गई हैं। हालांकि काफी सझाइश के बाद जाम खोल दिया गया और शवयात्रा आगे के लिए रवाना हो गई। 

हालांकि आगरा रोड पर शव को लेकर खींचतान भी हुई। पुलिस ने जैसे-तैसे शव श्मशान पहुंचाया। इस दौरान आगरा रोड पर कुछ देर खींचतान के हालात बने। पुलिस के रुख को देख युवकों में भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि पुलिस को आंबेडकर पार्क पर लाठियां फटकारनी पड़ीं। कुछ युवक शव ले जाने का विरोध कर रहे थे। खींचतान के बाद शव अंतिम संस्कार को पहुंचा। श्मशान घाट में भी हंगामा हो रहा है। नेता और आसपास के लोग मुआवजा व इंसाफ की मांग कर रहे हैं। हालांकि परिवार अंतिम संस्कार को तैयार है। बुआ के कहने पर नेता शांत हुए। अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि आज तड़के परिजनों की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या व दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। इससे पहले सुबह चार बजे तक मुकदमे को लेकर खींचतान होती रही थी। मौके पर मौजूद बसपा नेता उन लोगों को नामजद कराना चाहते थे जो पास के खेत में काम कर रहे थे। लेकिन पुलिस ने स्पष्ट किया कि जब कोई गवाह नहीं है तो बेवजह किसी को भी नामजद करना गलत है। 

पुलिस ने साफ कहा कि सही-सही मुकदमा खोला जाएगा। आप परेशान न हों। इसके बाद जामकर लड़की के मामा की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। वहीं डॉक्टरों के पैनल की मौजूदगी मैं पोस्टमार्टम हुआ और इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। पैनल में एक महिला डॉक्टर सहित तीन डॉक्टर मौजूद रहे। अब पैनल के डॉक्टरों और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की मीटिंग एक घंटे बाद पोस्टमार्टम पैनल और फॉरेंसिक एक्सपर्ट रिपोर्ट जारी करेंगे, तब मौत का कारण और दुष्कर्म आदि का विवरण स्पष्ट हो सकेगा।

गांव के तीन युवक हिरासत में
इस मामले में गांव के ही तीन युवकों पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इसके साथ ही 10 साल के एक बच्चे को भी जानकारी के लिए बुलाया गया है। बताया गया कि घटना के समय यह बच्चा आसपास ही था। 

इधर तीन युवक जो हिरासत में लिए गए हैं उनके मां बाप पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद हैं। परिजन पुलिस से उन्हें छोड़ने की गुहार लगा रहे हैं। परिजनों ने दलील दी कि उनके बच्चे कल शाम छह बजे आगरा से सेना भरती देखकर लौटे हैं। इसपर पुलिस ने  उन्हें जल्द छोड़ने का भरोसा दिलाया है।

पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे बसपा सांसद 
बसपा के राज्यसभा सांसद मुनकाद अली भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए थे। उनके साथ पार्टी के तमाम नेता भी मौजूद थे। इसके अलावा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व हरियाणा प्रभारी विवेक बंसल सहित तमाम कांग्रेसी भी पहुंचे थे। सभी नेताओं ने परिवार से बातचीत की थी।


 
विज्ञापन

यह है मामला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें