प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्र फैयाज हुसैन की किताब डिसीजन मोहब्बत या मजहब का लखनऊ में विमोचन किया। समाजवादी पार्टी के छात्र नेता मुंतजिम किदवई ने कहा कि यह किताब देश के वर्तमान हालात पर आधारित है। यह एक उपन्यास है। किताब के माध्यम से युवा वर्ग में भाईचारे की डोर मजबूत होगी।
विज्ञापन
विमोचन में एएमयू छात्र हसन ईमाम, छात्र नेता माज हसन, उजैर शाबिर, गणेश यादव, अनिल यादव, इम्तियाज हुसैन, इकबाल खान, आबिद हुसैन, समी अहमद, शरद यादव, विनोद कुमार गौतम आदि मौजूद थे। ब्यूरो