फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मुरसान कोतवाली के पास से दुकान का शटर काटकर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
विज्ञापन

कोतवाली मुरसान से कुछ ही दूरी पर स्थित एक ऑटो पार्ट्स की दुकान का शटर काटकर चोर काफी सामान निकाल ले गए हैं। जिसकी शिकायत दुकानदार ने पुलिस से की गई है।
वर्द्धवारी मुरसान निवासी कोमल प्रसाद कौशिक के पुत्र प्रभाकर कौशिक ने पुलिस को बताया कि वह कोतवाली के निकट उप डाकघर केंद्र के नीचे ऑटो पार्ट्स, सर्विस सेंटर की दुकान करता है। शुक्रवार की देर शाम को वह अपनी दुकान बंद कर चला गया। शनिवार की सुबह जब वह दुकान खोलने के लिए आया तो उसे दुकान का शटर कटा हुआ मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब अंदर जाकर सामान को चेक किया तो उसमें से चोर मोटरसाइकिल के टायर, ट्यूब, बाइक सर्विस का तेल व नकदी सहित अन्य सामान निकाल कर ले गए थे। चोरी की इस घटना से आसपास के दुकानदारों में भय व्याप्त है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें