फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवानी में चेकिंग के दौरान युवक से मिला एके-47 का कारतूस

विज्ञापन
दीवानी परिसर में चैकिंग के दौरान इगलास निवासी मदनलाल से कारतूस बरामद हुए। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
लखनऊ दीवानी में हुए ब्लास्ट को लेकर शुक्रवार को पुलिस ने दीवानी में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान लगेज स्कैनर से चेकिंग के दौरान एक वादकारी के बैग में एक एके-47 का जंग लगा कारतूस व दो 315 बोर के कारतूस बरामद हुए। बैग स्वामी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया और मुकदमा आदि की औपचारिकताएं पूरी कर जेल भेज दिया गया। इधर, पुलिस टीम ने दीवानी गेट के बाहर अवैध कब्जे के रूप में लगी तीन झुग्गियों को गिरवा दिया, जिनमें से एक अधिवक्ता का बिस्तर बताया गया है।
विज्ञापन

लखनऊ ब्लास्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को भी सीओ तृतीय अनिल समानिया पुलिस बल के साथ दीवानी की चेकिंग को पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दीवानी के तीनों गेटों पर अस्त व्यस्त हालात में लगी ठेल-ढकेलों को हटवाया और अवैध कब्जे भी हटवाए। जहां गेट नंबर-1 पर लगी तीन झुग्गियों को नगर निगम की जेसीबी की मदद से हटवा दिया गया। इनमें से एक अधिवक्ता का बिस्तर था, जबकि एक ठेकेदार का दफ्तर और एक दुकान थी। इनमें से अधिवक्ता को तो दीवानी के अंदर बिस्तर जमाने की बात कही गई, जबकि बाकी दोनों को चेतावनी दे दी गई। वहीं बाउंड्री वाल को ढंक रहे होर्डिंग आदि भी हटवाए गए। इसी दौरान पता चला कि लगेज स्कैनर में एक व्यक्ति के बैग में कारतूस मिले हैं।
इस सूचना पर सीओ गेट नंबर दो पर पहुंचे। जहां बैग स्वामी मदनलाला पुत्र रघुवीर प्रसाद बिसाहुली इगलास ने बताया कि वह 307 के एक मुकदमे में तारीख करने आया था। उसे नहीं मालूम यह कारतूस किसके हैं। जांच में पाया गया कि एक कारतूस प्रतिबंधित बोर एके-47 का 7.62 एमएम का है, जबकि दो 315 बोर के हैं। एके-47 का कारतूस जंग लगा हुआ और काफी पुराना था, जो निष्प्रयोज्य लग रहा था। मगर वह पुलिस के सवालों का सही से जवाब नहीं दे सका। उसका कहना था कि यह पुराना बैग उसकी बेटी कहीं से ले आई थी। आज वह उसी बैग में अपने लिए खाना व कागज रखकर दीवानी ले आया। उसे नहीं मालूम यह कहां से आया। सीओ ने बताया कि तीनों कारतूस रखने के जुर्म में उसे आर्म्स एक्ट की धाराओं में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

जिला जज ने देखे सुरक्षा इंतजाम
पुलिस चेकिंग के दौरान जिला जज व सीजेएम ने पुलिस संग दीवानी परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान वह दोनों बाउंड्री गेटों पर पहुंचे और उन्होंने सीजेएम कोर्ट के पीछे वाला गेट दोपहर 11 बजे बंद कराना तय किया। इसके अलावा पिछले गेट को बंद कराया। प्रवेश सिर्फ गेट नंबर 2 से रखने के लिए पुलिस स्टाफ को कहा गया। इस दौरान जरूरी निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें