फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : कृषि कर्मचारी की पत्नी ने की आत्महत्या, मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के बन्नादेवी क्षेत्र की प्रतिभा कॉलोनी स्थित मायके में एक कृषि विभाग में तैनात कर्मचारी की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह देख परिवार में कोहराम मच गया। खबर पर पुलिस भी पहुंच गई और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभी तक आत्महत्या को लेकर कोई वजह उजागर नहीं हुई है। मगर पोस्टमार्टम केंद्र पर आए परिजन मौखिक तौर पर दहेज उत्पीड़न का मामला बता रहे हैं।
विज्ञापन

बताया गया है कि प्रतिभा कॉलोनी की 32 वर्षीय टीना पुत्री प्रमोद की शादी पिछले वर्ष 10 अप्रैल को कृषि विभाग अकराबाद में तैनात चर्च कंपाउंड के अवनीश संग हुई। अब कुछ दिन से टीना अपने मायके में थी। सोमवार सुबह उसका भाई अपने काम पर चला गया और भाभी नहाने गई। इसी बीच टीना ने कमरे में फांसी लगा ली, जब भाभी नहाकर वापस आई तो टीना का शव फंदे पर झूलता देख दंग रह गई। शोर पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और खबर देकर पुलिस बुला ली गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस दौरान वहां मायके पक्ष के तमाम सदस्य व ससुराल पक्ष के लोग भी आ गए। अभी तक किसी पक्ष ने कोई बात नहीं की। पुलिस को भी कोई तहरीर नहीं दी। हां, परिवार ने जरूर दहेज उत्पीड़न की वजह से ये घटना होना बताया है। इंस्पेक्टर बन्नादेवी के अनुसार अभी जांच की जा रही है। कोई लिखित तहरीर या परिवार ने सीधे तौर पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
किसान ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
बरेली लाइन पर गोधा रेलवे स्टेशन के पास सोमवार को ट्रेन के आगे कूदकर एक किसान ने जान दे दी। इस घटना के मूल में घरेलू कलह वजह बताई है। बताया गया है कि 42 वर्षीय गोधा के रमेश का सोमवार को किसी बात को लेकर परिजनों से विवाद हो गया। इसके बाद वह दोपहर करीब 12 बजे घर से निकला और रेलवे लाइन पर ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान दे दी। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार वह बीमार भी था और घर में भी विवाद हुआ था। बाकी अभी जांच जारी है। ब्यूरो
विज्ञापन

ससुरालियों ने की महिला को जहर देकर मारने की कोशिश
बन्नादेवी थाना क्षेत्र के इलियासपुर की महिला को जहर देकर मारने की कोशिश का आरोप उसके पति व उसके भाइयों पर लगा है। महिला को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। पुलिस को महिला के भाई बाबुद्दीन दानपुर, डिबाई, बुलंदशहर ने तहरीर देकर कहा है कि उसकी बहन तसलीम उर्फ शबा की शादी तीन अप्रैल 2013 को हुई थी। तभी से उसे दहेज के लिए परेशान किया जा रहा है। उसके पति हासिम के एक अन्य महिला से संबंध हैं। उसने दूसरा विवाह भी कर लिया है। अब उसकी बहन तसलीम को उसके पति हासिम, उसके भाई परवेज और मुन्ने ने जबरन जहर पिला दिया। इसकी जानकारी होने पर मायके वालों ने उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर के अनुसार मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें