फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: फेरे लेने के बाद दूल्हे ने पी शराब, बोला- मेरा लड़की से कोई संबंध नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव में बरात बिना दुल्हन के लौट गई। जश्न के साथ बरात की चढ़त हुई। वर माला हुई, सात फेरे भी हुए, लेकिन विदाई के समय शराब पीकर दूल्हा नशे में दुल्हन को साथ ले जाने से इन्कार करने लगा।
विज्ञापन

गांव निवासी एक बेटी की शादी एटा के नगबाई निवासी युवक के साथ तय हुई थी। 19 जून को बरात विजयगढ़ क्षेत्र में पहुंची। 20 जून की सुबह फेरे भी हो गए। शनिवार शाम विदाई की तैयारी चल रही थी। आरोप है कि तभी दूल्हे ने शराब पी ली और किसी काम से विजयगढ़ चला गया। बताया जाता है कि देर होने पर परिजनों ने उसे फोन किया तो उसने कथित रूप से कहा कि उसकी बिना मर्जी शादी हुई है और उसका लड़की से कोई संबंध नहीं है।
यह बात लड़की पक्ष तक पहुंची तो माहौल तनावपूर्ण हो गया। दुल्हन ने भी ऐसे दूल्हे के साथ जाने से मना कर दिया। रविवार को दोनों पक्ष गांव में समझौते का प्रयास करते रहे, लेकिन बात नहीं बनी। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। रात में दोनों पक्ष थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने आपसी सहमति से समाधान निकालने या तहरीर देने की सलाह दी। थानाध्यक्ष हेमंत मावी ने बताया कि फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से लिखित तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


भाई बोला-शादी में खर्च हुए हैं लाखों रुपये
दुल्हन के भाई ने कहा कि पिता के निधन के बाद उन्होंने बहन की शादी की जिम्मेदारी निभाई। आरोप है कि शादी में लाखों रुपये नकद और अन्य सामान दिया गया। अब वे अपनी बहन को उक्त युवक के साथ भेजने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें