फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बच्चे की मौत के बाद नाले से हटवाया अतिक्रमण

Sat, 12 Jul 2025 01:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
सासनी स्थित नाले में बच्चा गिरने के बाद दूसरे दिन नाले की सफाई करती जेसीबी। संवाद  - फोटो : samvad
विज्ञापन
आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर कोतवाली चौराहे के निकट बृहस्पतिवार की शाम भूवड़िया जाति के परिवार के तीन वर्षीय बच्चे की नाले में गिरकर मौत के बाद शुक्रवार को प्रशासन हरकत में आया। नगर पंचायत ने नाले के ऊपर हो रहे अतिक्रमण हटवाकर इसकी सफाई कराई।
विज्ञापन

बताते हैं कि इस हादसे के बाद एडीएम बसंत अग्रवाल ने एसडीएम नीरज शर्मा को हिदायत दी कि अगर नाले से अतिक्रमण नहीं हटाए गए तो वह शीघ्र ही कार्रवाई करेंगे। सुबह से एसडीएम ने सब्जी मंडी और कोतवाली चौराहे पर अतिक्रमण हटवाकर नाले की सफाई शुरू करा दी। सब्जी मंडी में ट्रॉली लगाकर पानी की निकासी कराई। अतिक्रमण हटवाने के दौरान अधिकारियों की अतिक्रमणकारियों से तीखी नोकझोंक हुई।
एनएचएआई ने नहीं ढंकवाया नाला
एनएच कर्मियों ने कई जगह नाले को पाटा नहीं है। कस्बा के केएल जैन इंटर कॉलेज के निकट भी नाला खुला पड़ा है। पूर्व में इस नाले में फंसकर कई गोवंश घायल हो गए थे, जिन्हें बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला था, लेकिन एनएच के कर्मचारियों को खुले पड़े नालों की कोई परवाह नहीं है। अगर यह नाले बंद होते तो शायद यह हादसा नहीं होता।
विज्ञापन

कस्बा में भी हो रहा है नाले पर अतिक्रमण
प्रशासन ने अभी तक कोतवाली से आगे अलीगढ़ मार्ग की तरफ नाले से अतिक्रमण नहीं हटवाया है, जबकि यहां अतिक्रमणकारियों ने नालों पर ही अपनी दुकान बनाकर सामान लगा रखा है।
गमगीन माहौल में हुआ गोलू का अंतिम संस्कार
पुलिस ने मृतक गोलू के शव का पोस्टमार्टम कराया और उसके शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने गमगीन माहौल में गोलू के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों को सांत्वना देने के लिए कस्बा के लोगों के अलावा रिश्तेदारों का तांता लगा हुआ है।

फिलहाल सब्जी मंडी होने वाले जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए उसके सामने नाले की सफाई कराई गई है। इस नाले को जल्द ही जलेसर रोड पर नाला खोदवाकर उससे जोड़ दिया जाएगा। शीघ्र ही बाकी जगहों पर भी नाले से अतिक्रमण हटवाया जाएगा।
विज्ञापन

-नीरज शर्मा, एसडीएम सासनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें