फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: गोद भराई के बाद बनाई युवती की अश्लील वीडियो, पोस्ट की सोशल मीडिया पर, तोड़ दिया रिश्ता, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 24 Nov 2025 02:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

गोद भराई की रस्म के बाद आरोपी मोबाइल पर युवती से बात कर अश्लील हरकतें करने का दबाव डालने लगा। मना करने पर रिश्ता तोड़ने की धमकी देने लगा। रिश्ता बचाने के लिए बेटी उसकी बात मानती रही जिसे युवक ने रिकार्ड कर लिया।
विज्ञापन
दबाव डालकर युवती के बनाए अश्लील वीडियो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोद भराई के बाद युवक मोबाइल पर युवती से बात करने लगा और दबाव डालकर युवती के युवती के अश्लील वीडियो बना लिए। अब दहेज में बुलेट न मिलने पर रिश्ता तोड़ दिया और वीडियो की रिकार्डिंग सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। पुलिस ने गोंडा थाने में आरोपी युवक और उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


पीड़िता की मां ने थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का रिश्ता मथुरा के थाना मगोरा क्षेत्र के गांव सौसा निवासी सुरेंद्र के साथ तय किया था। 19 सितंबर 2024 को गोद भराई की रस्म हो गई थी। इसके बाद दिनेश मोबाइल पर बेटी से बात कर अश्लील हरकतें करने का दबाव डालने लगा। मना करने पर रिश्ता तोड़ने की धमकी देने लगा। रिश्ता बचाने के लिए बेटी उसकी बात मानती रही जिसे युवक ने रिकार्ड कर लिया।

अब सुरेंद्र सहित उसके पिता तुर्सनपाल, मां गीता देवी और बहन रीना बुलेट की मांग करने लगे। बुलेट देने में असमर्थता जताने पर रिश्ता तोड़ दिया। इसके बाद 19 नवंबर को आरोपी ने रिकार्ड की गई अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दीं। थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी युवक, उसके माता-पिता आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें