फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : हाईकोर्ट के दखल पर दस माह बाद शव को कब्र से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
सऊदी अरब में मैनेजर के पद पर तैनात युवक की मौत के मामले में हाईकोर्ट के दखल के बाद करीब दस महीने बाद शव को कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। युवक की सऊदी अरब में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप था कि उनके बेटे की सऊदी में हत्या कर दी गई है। बृहस्पतिवार को युवक के शव को मजिस्ट्रेट की देख रेख में कब्र से बाहर निकाला गया है। अब पोस्टमार्टम के बाद ही सब कुछ साफ होगा।
विज्ञापन

लोको कॉलोनी निवासी तमकीन अहमद (36) पुत्र हिजाज अहमद सऊदी अरब के अल जुबैर स्थित एक कंपनी में मैनेजर थे। परिजनों ने बताया 15 अप्रैल 2021 को उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। आरोप है कि पत्नी बिना शव को दफनाए अलीगढ़ आ गई। करीब 46 दिन बाद विदेशी दूतावास के जरिये शव अलीगढ़ आया। परिजनों ने मौत की आशंका जताई थी। डीएम व पुलिस अधिकारियों से शव का पोस्टमार्टम कराने की गुहार भी लगाई थी। तीन दिन तक शव को घर पर रखने के बाद परिजनों ने नुमाइश ग्राउंड स्थित कब्रिस्तान में शव को दफनाया था। परेशान परिजनों ने न्याय के लिये पीएमओ कार्यालय व हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन हरकत में आया। बृहस्पतिवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को कब्रिस्तान से निकाला गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब पोस्टमार्टम से ही पता चलेगा की मौत का कारण क्या है। तीन डाक्टरों की टीम शव का पोस्टमार्टम करेगी। जिसकी वीडियो ग्राफी भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें