फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: लव मैरिज के बाद एमए-बीएड पत्नी को पता चला कि पति है इंटर पास, तो मांगा तलाक

Sat, 21 Jan 2023 06:00 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के अतरौली में एमए-बीएड शिक्षित युवती ने एक युवक से परिवार को बिना बताए प्रेम विवाह कर लिया। मगर जब उसे पता चला कि उसका प्रेमी मात्र बारहवीं पास है, तो उसने न्यायालय में तलाक की अर्जी दायर कर दी है। 
विज्ञापन
पति-पत्नी के बीच विवाद (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के अतरौली क्षेत्र की एमए-बीएड शिक्षित युवती ने एक युवक से परिवार को बिना बताए प्रेम विवाह कर लिया। मगर जब उसे पता चला कि उसका प्रेमी मात्र बारहवीं पास है, तो उसे यह धोखा लगा और उसने न्यायालय में तलाक की अर्जी दायर कर दी है। हालांकि परिवार न्यायालय के काउंसलर द्वारा दोनों को समझाने का प्रयास जारी है।

विज्ञापन


अतरौली की एमए-बीएड शिक्षित युवती को इलाके के 27 वर्षीय युवक से दोस्ती में प्यार हो गया।युवक खुद का सेलून चलाता है। युवक ने युवती को नहीं बताया कि वह कितना पढ़ा है। पिछले दिनों दोनों ने परिवारों को बिना बताए कोर्ट मैरिज कर ली। जब युवती को शादी के पांच माह बाद पता लगा कि उसका पति 12वीं  पढ़ा है, तो वह दंग रह गई और उसने खुद को ठगा महसूस किया। 

मामला इतना बिगड़ गया कि विवाद न्यायालय तक पहुंच गया। काउंसलिंग में कई दौर की वार्ता चली। मगर युवती सुलह को तैयार नहीं हुई। उसने अपर परिवार न्यायालय की न्यायाधीश गरिमा सिंह की अदालत में तलाक दायर कर दिया। काउंसलर अधिवक्ता योगेश सारस्वत ने बताया कि दोनों में समझौते के प्रयास कराए जा रहे हैं। मगर सहमति नहीं बनी। अब दोनों में लेने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें