अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष मोहम्मद नदीम अंसारी
- फोटो : Amar Ujala
आरिफ मोहम्मद खान के केरल का राज्यपाल बनने के बाद अब अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति व लेफ्टिनेंट जनरल जमीरउद्दीन शाह भी राज्यपाल की कुर्सी हासिल करने के लिए बेचैन हैं। यह बात एएमयू छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष मोहम्मद नदीम अंसारी ने कही है। उन्होंने कहा कि बाबरी मस्जिद मसले पर उनका बयान उसी बेचैनी की निशानी है।
उन्होंने कहा कि शाह एक पद पाने के लालच में अल्लाह के घर (मस्जिद) का सौदा करना चाहते हैं। वो ये भूल गए हैं कि हिंदुस्तान के मुसलमान उनके गुलाम नही हैं जो उनकी हर बात मान लेंगे और न ही जमीरउद्दीन शाह कौम के ठेकेदार हैं, जो उनके कहने से कुछ हो जाएगा।
70 की उम्र पर कर चुके शाह साहब आखिरत की जिंदगी को भुलाए बैठे हैं। अल्लाह के घर का सौदा करने की बात कहकर उन्होंने गुनाह ए अजीम (बहुत बड़ा पाप) किया है। उन्हें चाहिए कि तौबा कर लें और दुनयावी जिंदगी का लालच खत्म करके आखिरत की तैयारी में लग जाएं।