फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान : अलीगढ़ में 81 दिन बाद कोरोना की दस्तक

विज्ञापन
विज्ञापन
सावधान शहर में 81 दिन बाद कोरोना की दस्तक हो गई है। एडीए कॉलोनी निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। उनका उपचार जेएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। रामघाट रोड एडीए कॉलोनी निवासी व्यक्ति को मंगलवार को सांस लेने में तकलीफ होने पर जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

वहां पर कोविड जांच में वह संक्रमित पाए गए। इसकी सूचना आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व्यक्ति के यात्रा आदि की जानकारी जुटा रहे हैं। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने कोरोना की पुष्टि की हैं। 2 जुलाई के बाद अलीगढ़ में कोविड-19 का पहला केस मिला है। करीब 81 दिन तक जनपद कोविड मुक्त था। वर्ष 2020 से लेकर अब तक 21276 लोग कोविड से संक्रमित हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें