फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: 42 दिन बाद आज से पटरी पर लौटेंगी लखनऊ जाने वाली चार ट्रेनें

Thu, 14 May 2026 02:40 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
ट्रेन की प्रतीकात्मक तस्वीर। 
विज्ञापन
कानपुर-लखनऊ रूट पर मेगा ब्लॉक के चलते पिछले 42 दिनों से बदले मार्ग से संचालित हो रही पांच ट्रेनों का संचालन बुधवार से अब फिर से सामान्य हो जाएगा। दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर अलीगढ़ होकर लखनऊ जाने वाली पांच ट्रेनें अपने नियमित रूट गाजियाबाद-अलीगढ़ के रास्ते संचालित होंगी।
विज्ञापन


मेगा ब्लॉक के कारण रेलवे ने दो अप्रैल से 13 मई तक स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस, आनंद विहार-अयोध्या वंदे भारत एक्सप्रेस, दरभंगा-नई दिल्ली, नई दिल्ली-बरौनी एक्सप्रेस समेत चार ट्रेनों को गाजियाबाद से मुरादाबाद होकर चलाया जा रहा था।


इससे अलीगढ़ और आसपास के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह के अनुसार सभी संबंधित चारों ट्रेनों का संचालन गाजियाबाद-अलीगढ़- लखनऊ रूट पर पूर्व निर्धारित समयानुसार ही किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें