फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: शादी के 12 साल बाद मन्नतों से हुई थी बेटी, करंट से गई जान

Wed, 09 Apr 2025 01:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी के 12 साल बाद तमाम मन्नतों से सत्यदेव सिंह के आंगन में बेटी की किलकारियां गूंजी थी, लेकिन ने वह भी छीन ली। पानी गर्म करने के लिए बाल्टी में लगाई गई रॉड को पांच साल की मासूम ने खेलते हुए पकड़ लिया, जिससे करंट की चपेट में आ गई। परिजन तत्काल ही उसे डॉक्टर के पास ले गए, लेकिन पहले ही मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन




घटना गांव नौअरी में सोमवार शाम की है। गांव निवासी सत्यदेव सिंह के घर में सोमवार की शाम बड़े भाई संजय सोमवार की शाम खेतों से गेहूं की कटाई काम कर लौटे थे। ठंडे पानी से नहाने पर तबीयत न बिगड़े इसलिए उनकी पत्नी ने पानी गर्म करने के लिए बाल्टी में इलेक्ट्रानिक रॉड लगाई थी। बताते हैं कि खेलते हुए सत्यदेव सिंह की बेटी गुंजन (5) बाल्टी के पास पहुंची। खेल-खेल में उसने बाल्टी से रॉड निकाली। रॉड छूते ही वह करंट की चपेट में आकर तड़पने लगी।




जैसे ही परिवार वालों की नजर पड़ी उन्होंने भागकर बिजली के बोर्ड से रॉड का प्लग हटाया। इसके बाद गुंजन को तत्काल डॉक्टर के पास ले गए, लेकिन वहां पहुंचते ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन





परिवार वालों ने बताया कि शादी के बाद बच्चा न होने पर सत्यदेव सिंह और उनकी पत्नी ने हर देवी-देवता के दर पर मन्नतें मानी। करीब 12 साल बाद गुंजन का जन्म हुआ तो दंपती सहित पूरा परिवार खुशी से झूम उठा था। अब पांच साल की इकलौती बेटी के निधन से माता-पिता सहित परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें