फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMU: फ्रेंच, जर्मन, स्पेनिश, रूसी, चीनी भाषा में स्नातक प्रवेश परीक्षा आज, चार केंद्रों पर होगा एंट्रेंस

Wed, 09 Apr 2025 01:08 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

विदेशी भाषाओं में स्नातक प्रवेश परीक्षा एएमयू के चार केंद्रों पर होगी। जहां 1,041 छात्र और 645 छात्राएं परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
एएमयू बाब ए सैय्यद गेट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में दाखिले के लिए 9 अप्रैल को बीए (ऑनर्स) फ्रेंच, जर्मन, स्पेनिश, रूसी, चीनी भाषा की प्रवेश परीक्षा होगी। यह परीक्षा चार केंद्रों पर होगी।

विज्ञापन


जनसंपर्क अधिकारी उमर पीरजादा ने बताया कि दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक एसटीएस स्कूल, आरएमपीएस सिटी स्कूल, एएमयू एबीके हाईस्कूल (नवीन), एएमयू एबीके हाईस्कूल (पुराना) में प्रवेश परीक्षा होगी, जिनमें 1686 परीक्षार्थी शामिल होंगे। 1,041 छात्र और 645 छात्राएं परीक्षा देंगी। परीक्षा को लेकर तैयारियां कर ली गई हैं।

ये है प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम

  • 13 अप्रैल को बीएससी (ऑनर्स) कृषि (अंडर सेल्फ फाइनेंस स्कीम), बीएससी (ऑनर्स) लाइफ साइंस, बी.कॉम. (ऑनर्स), बीए (ऑनर्स) सामाजिक विज्ञान
  • 16 अप्रैल को बीएससी/ पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों में डिप्लोमा/ बीआरटीटी की प्रवेश परीक्षा
  • 20 अप्रैल को बीटेक/ बीआर्क (पेपर-I), बीए एलएलबी
  • 22 अप्रैल को बीएससी नर्सिंग
  • 27 अप्रैल को इंजीनियरिंग में डिप्लोमा, सीनियर सेकेंडरी स्कूल (विज्ञान स्ट्रीम), सीनियर सेकेंडरी स्कूल (मानविकी/ कॉमर्स स्ट्रीम) और ब्रिज कोर्स - सीनियर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट की प्रवेश परीक्षा 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें