फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी, कांग्रेस नेता विवेक बंसल धरने में हुए शामिल

Tue, 12 Sep 2023 07:57 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रभारी विवेक बंसल अधिवक्ताओं के साथ धरने में शामिल हुए। अलीगढ़ बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेता विवेक बंसल ने कहा कि देश में और प्रदेश में निरंकुश सरकार चल रही हैं। अधिवक्ताओं की हड़ताल के बाद भी सरकार संवेदनशील मामले पर आंख बंद कर बैठी हुई है।
विज्ञापन
दीवानी कचहरी से जुलूस निकालते अधिवक्ता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ में अधिवक्ताओं पर पुलिस द्वारा की गई बर्बरता के विरोध में प्रदेश भर में अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी है। मंगलवार को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रभारी विवेक बंसल अधिवक्ताओं के साथ धरने में शामिल हुए। अलीगढ़ बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ ज्ञापन सौंपा। 

विज्ञापन


कांग्रेस नेता विवेक बंसल ने कहा कि देश में और प्रदेश में निरंकुश सरकार चल रही हैं। अधिवक्ताओं की हड़ताल के बाद भी सरकार संवेदनशील मामले पर आंख बंद कर बैठी हुई है। अधिवक्ताओं के आंदोलन से प्रदेश में न्याय प्रक्रिया ठप पड़ी है। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

 उन्होंने कहा कि हापुड़ की घटना बेहद निंदनीय है। न्यायपालिका के प्रति अक्षम्य अपराध है। इस मौके पर शाहरुख खान, पार्षद विजेंद्र सिंह बघेल, सेवादल कांग्रेस अध्यक्ष शाहिद खान, चौधरी वीरेंद्र सिंह, युवक कांग्रेस प्रदेश महासचिव आनंद बघेल, चौधरी अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें