फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता पुत्र हत्याकांड: दोस्त ने दो साथियों संग मिलकर की आर्यन की हत्या, यह बनी घटना की वजह

Sun, 08 Oct 2023 03:36 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पुलिस जांच में यह तथ्य भी सामने आया है कि अभिजीत और रवि के बीच किसी लड़की की वजह से हुआ था। दोनों एक ही लड़की को पसंद करते थे। रवि से अभी पुलिस की पूछताछ नहीं हो सकी। इसलिए यह साफ नहीं हो सका कि आखिर वह लड़की कौन थी। मृतक आर्यन ने मामले में प्रमुख भूमिका निभाई  थी।
विज्ञापन
आरोपी शिवा, विकास, अभिजीत और मृतक आर्यन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के मैलरोज बाईपास इलाके में 7 अक्टूबर को देर शाम अधिवक्ता ब्रजेश सारस्वत के पुत्र आर्यन की हत्या की वारदात को दोस्त ने ही दो साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 24 घंटे के भीतर घटना का खुलासा कर दिया है।

विज्ञापन

 
सुरक्षा विहार जवाहर नगर कालोनी निवासी अधिवक्ता ब्रजेश सारस्वत का इकलौता पुत्र आर्यन सारसौल चौराहा स्थित इंग्राहम स्कूल का 11वीं का छात्र था। पिता के अनुसार शुक्रवार शाम वह रोजाना की तरह जिम के लिए निकला। इसी बीच अपने दोस्त मोहित शर्मा से मिलने देहली गेट मैलरोज बाईपास की आदर्श नगर कालोनी गया। आर्यन और मोहित एक अन्य दोस्त के साथ चौराहे पर खड़े होकर बात कर रहे थे, तभी शिवधाम कालोनी का अभी उर्फ अभिजीत पंडित अपने अन्य साथी संग आया और आर्यन को गोली मार दी। बाद में मेडिकल कॉलेज ले जाने पर देर रात आर्यन को मृत घोषित कर दिया गया। इस दौरान मौके पर पहुंचे एसएसपी कलानिधि नैथानी ने एसपी सिटी की अगुवाई में तीन टीमों को गठन किया था।

एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक के अनुसार इस मामले में रात में ही प्रयास कर लोधा के गांव ककोला के शिवम शर्मा उर्फ शिवा हाल निवासी शिव धाम कालोनी पार्क वाली गली, खैर के अहरौला निवासी विकास तोमर हाल निवासी नवमान कालोनी के नाम भी सामने आए। इन दोनों को अभिजीत पंडित के साथ गिरफ्तार कर लिया। जांच में उजागर हुआ कि अभिजीत की आर्यन से दोस्ती थी। आर्यन व अभिजीत का एक अन्य दोस्त रवि है। अभिजीत ने आठ माह पहले रवि के साथ मारपीट कर दी थी। बदले में आर्यन आदि ने अभिजीत को पीट दिया था और उसका वीडियो भी बना लिया था। 
विज्ञापन


तब से अभिजीत खुद को अपमानित महसूस कर रहा था। समय-समय पर उसे वीडियो वायरल करने की धमकी दी जाती थी। इसी का बदला लेने वह शिवा व विकास के साथ गया था। तीनों का मकसद आर्यन को मारपीट कर सबक सिखाना था। मगर मौके पर गुस्से में आर्य पर गोली चला दी। इसके बाद तीनों बाइक से से गए थे। बाइक शिवम चला रहा था। घटना के समय शिवम बाइक पर उसे स्टार्ट किए खड़ा रहा, जबकि विकास व अभिजीत पैदल गए और गोली मारकर वापस आए। गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब सभी आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। 

Trending Videos
विज्ञापन

लड़की के लिए हुआ था वह झगड़ा

पुलिस जांच में यह तथ्य भी सामने आया है कि अभिजीत और रवि के बीच किसी लड़की की वजह से हुआ था। दोनों एक ही लड़की को पसंद करते थे। रवि से अभी पुलिस की पूछताछ नहीं हो सकी। इसलिए यह साफ नहीं हो सका कि आखिर वह लड़की कौन थी। पुलिस का कहना है कि इन सवालों का जवाब रवि देगा।

रात में पोस्टमार्टम, सुबह अंतिम संस्कार
आर्यन की मौत के बाद रात में ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इस दौरान गोली सीने में हड्डी के सहारे फंसी मिली। पोस्टमार्टम के दौरान उजागर हुआ कि अत्यधिक रक्तस्राव से मौत हुई है। दिल के पास लगी गोली से फेंफड़ा भी फट गया था और काफी खून बह गया था। जिसकी वजह से मौत हुई है। शनिवार तड़के शव घर पहुंच गया, सुबह नुमाइश मैदान स्थित शमशान में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान शहर के तमाम अधिवक्ता, इंग्राहम स्कूल के विद्यार्थी, बार अध्यक्ष संतोष वाशिष्ठ, विधायक अनिल पाराशर, मुक्ता संजीव राजा, पूर्व सचिव योगेंद्र सारस्वत, अनिल सारस्वत आदि तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे। इस दौरान परिवार को सुरक्षा की मांग भी उठी।
इस घटना का पुलिस टीम ने 24 घंटे में खुलासा किया है। इसके लिए टीम बधाई की पात्र है। बाकी परिवार के साथ पुलिस हर तरह से खड़ी है। उनको किसी भी तरह से परेशानी नहीं होने दी जाएगी।-कलानिधि नैथानी, एसएसपी

बाइक पर न बैठाना झगड़े की मूल वजह
पुलिस द्वारा देर रात तक चली पूछताछ में उजागर हुआ है कि आठ माह पहले अभिजीत व रवि के बीच बाइक पर न बैठाने को लेकर झगड़ा हुआ था। दोनों साथ कोचिंग जाते थे। देहली गेट का रवि अपनी बाइक से जाता था। मगर वह अभिजीत को अपने साथ बाइक पर नहीं बैठाता था। इसी बात पर दोनों में किरन पैलेस पर झगड़ा हुआ और रवि संग मारपीट की। इसके बदले में बरौला ग्राउंड के पास रवि आदि ने अभिजीत को पीटा था, जिसमें आर्यन मुख्य भूमिका में था। उस समय बात सभी के अभिभावकों तक पहुंची थी। मगर पुलिस तक नहीं पहुंची थी। अभिभावकों ने सभी में समझौता करा दिया था। उसी क्रम में अभिजीत ने हत्या करना स्वीकारा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें