अधिवक्ता पंकज कुमार रावल अपने साथी अधिवक्ता सतीश कुमार व एक अन्य साथी के साथ मुर्गी फॉर्म हाउस पर पार्टी कर रहे थे। इनमें से एक साथी पहले कहीं चला गया। इसी बीच अधिवक्ता पंकज कुमार रावल व सतीश कुमार को प्यास लगी तो उन्होंने कमरे में पहले से रखी दो प्लास्टिक केन में से एक में रखे कीटनाशक को ही पानी समझकर पी लिया।
अलीगढ़ में मडराक थाना क्षेत्र के मईनाथ गांव स्थित मुर्गी फॉर्म हाउस में 26 अक्तूबर देर शाम पार्टी कर रहे दो अधिवक्ता दोस्तों ने पानी समझकर प्लास्टिक केन में रखे कीटनाशक को पी लिया। इससे दोनों की हालत बिगड़ गई। इसमें एक अधिवक्ता की इलाज के दौरान मौत हो गई। दूसरे का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
थाना मडराक क्षेत्र के मनोहरपुर कायस्थ निवासी अधिवक्ता पंकज कुमार रावल (45) अपने साथी अधिवक्ता सतीश कुमार निवासी मईनाथ व एक अन्य साथी के साथ 26 अक्तूबर देर शाम मुर्गी फॉर्म हाउस पर पार्टी कर रहे थे। इनमें से एक साथी पहले कहीं चला गया। इसी बीच अधिवक्ता पंकज कुमार रावल व सतीश कुमार को प्यास लगी तो उन्होंने कमरे में पहले से रखी दो प्लास्टिक केन में से एक में रखे कीटनाशक को ही पानी समझकर पी लिया। इससे दोनों को शरीर में तेज जलन उठने लगी।
हालत बिगड़ी तो फॉर्म पर तैनात चाैकीदार ने इसकी सूचना परिजनों को दी। फिर कुछ लोगों की मदद से दोनों को गाड़ी से सासनी गेट स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत बिगड़ने पर परिजन अधिवक्ता पंकज कुमार रावल व सतीश कुमार को जेएन मेडिकल काॅलेज लेकर पहुंचे। जहां से हालत गंभीर देखते हुए उन्हें नोएडा सेक्टर 110 के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात पंकज कुमार रावल ने इलाज के दाैरान दम तोड़ दिया। वह 11 वर्षीय बेटे प्रदीप उर्फ प्रिंस के पिता थे।
विज्ञापन
पत्नी रेनू समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नोएडा पुलिस ने 28 अक्तूबर को पोस्टमार्टम कराया। दूसरे साथी अधिवक्ता सतीश कुमार का गंभीर हालत में दिल्ली के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सीओ इगलास महेश कुमार का कहना है मामला संज्ञान में नहीं है। परिजनों ने कोई तहरीर या शिकायत भी नहीं दी है।