फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे कर्मियों को पीटा

Wed, 29 Oct 2025 02:26 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव पीहुरा में स्मार्ट विद्युत मीटर लगाने पहुंचे जीएमआर कंपनी के कर्मचारियों का मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। कर्मियों को पीटने का भी आरोप है। इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन




कंपनी में कार्यरत कर्मचारी चंदपा क्षेत्र के गांव अनीगढ़ी निवासी बलराम कुमार ने कोतवाली में इस संबंध में शिकायत की है। शिकायत में उन्होंने कहा है कि वह कंपनी की टीम के साथ गांव पीहुरा में मंगलवार की सुबह स्मार्ट विद्युत मीटर लगाने पहुंचे थे। जैसे ही टीम ने कार्य प्रारंभ किया, वैसे ही गांव के कुछ लोग घरों से निकल और उनके मीटर तोड़ दिए।



आरोप है कि उनके व कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई। मोटरसाइकिल में तोड़फोड़ की गई। आरोपी मीटर की एक पेटी भी निकालकर ले गए, जिसमें 10 मीटर थे। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी वहां से भाग गए। कोतवाली निरीक्षक शिवकुमार शर्मा का कहना है कि शिकायत मिल चुकी है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें