टैंकर मदर डेयरी दिल्ली को भेजा गया था। टीम ने ड्रम में निकाले गए 300 लीटर दूध को नष्ट करा दिया। वहीं टैंकर के 24 हजार लीटर दूध को सीज करते हुए सहज डेयरी की सुपुर्दगी में दे दिया।
दिल्ली की मदर डेयरी के लिए भेजे जाने वाले दूध में मिलावट करने का मामला सामने आया है। 15 फरवरी को एफडीए की टीम ने मदर डेयरी दिल्ली जा रहे दूध के टैंकर में मिलावट करने का मामला पकड़ा। मौके पर टीम ने 300 लीटर दूध को नष्ट कराते हुए टैंकर के 24 हजार लीटर दूध को सीज कर दिया। सीज दूध को स्थानीय डेयरी की अभिरक्षा में दे दिया। प्रकरण में टैंकर चालक सहित दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
सहायक आयुक्त खाद्य दीनानाथ यादव ने बताया कि गाजियाबाद-अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर पनैठी के नजदीक सूर्या ढाबे के पास एक दूध का टैंकर पुलिस व एफडीए की संयुक्त टीम ने पकड़ा। दूध के टैंकर को फिरोजाबाद से दिल्ली भेजा जा रहा था। ड्राइवर राहुल निवासी जसराना फिरोजाबाद व पनैठी निवासी यतेंद्र उर्फ लंबू दूध को ड्रम में निकालकर पानी मिला रहे थे।
टीम ने टैंकर स्वामी बजरंग ट्रांसपोर्ट और मयूर बिहार दिल्ली को इसकी सूचना दी। ट्रांसपोर्टर ने बताया कि यह टैंकर मदर डेयरी दिल्ली को भेजा गया था। टीम ने ड्रम में निकाले गए 300 लीटर दूध को नष्ट करा दिया। वहीं टैंकर के 24 हजार लीटर दूध को सीज करते हुए सहज डेयरी की सुपुर्दगी में दे दिया। इस मामले में ड्राइवर सहित दो और ट्रांसपोर्टर के खिलाफ थाना अकराबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई है।