किशोरी घेर में पशुओं को बांधने गई थी, इसी दौरान आरोपी ने किशोरी को पकड़ने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के चीखने चिल्लाने पर पीड़िता का भाई तथा उसके बाबा को देखकर आरोपी भागने लगा तो उसको दबोच लिया गया।
एक गांव निवासी एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना में पीड़िता के भाई की तहरीर पर आरोपी साले, उसके बहनोई व बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
ग्राम दादरी थाना हापुड़ निवासी हर्ष यहां क्षेत्र के एक गांव में अपनी बहन के घर आया था। 14 फरवरी को एक किशोरी घेर में पशुओं को बांधने गई थी, इसी दौरान हर्ष ने किशोरी को पकड़ने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के चीखने चिल्लाने पर पीड़िता का भाई तथा उसके बाबा को देखकर आरोपी भागने लगा तो उसको दबोच लिया गया।
आरोप है कि आरोपी का बहनोई रंजीत व उसकी बहन पीड़िता को उसके मुंह पर कपड़ा डालकर जबरन अपने घर में ले गए और कमरे में बंद कर दिया, जिससे पीड़िता का कहीं पता नही लग सका। 15 फरवरी सुबह 11 बजे मौका पाकर जब पीड़िता घर आई तो उसने पूरी घटना की जानकारी दी।
कोतवाल नरेंद्र यादव का कहना है कि घटना के संबंध में पीड़िता के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है, संबंधित कोर्ट में पेश किया जाएगा। किशोरी का डाक्टरी परीक्षण कराकर उसके बयान संबंधित कोर्ट में दर्ज कराकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।